JEE Main में आई है 30000 रैंक? टेंशन छोड़िए, इन टॉप NITs में पक्की है आपकी सीट!

Best NITs at 30k Rank: जेईई मेन में 30 हजार रैंक पर कौन सा एनआईटी (NIT) मिलेगा. जानें JoSAA और CSAB काउंसलिंग के लिए बेस्ट चॉइस फिलिंग लिस्ट.

Best NITs at 30k Rank: अगर JEE Main में आपकी ऑल इंडिया रैंक 30 हजार के आसपास आई है, तो यह एक बहुत ही सेफ रैंक मानी जाती है. इस रैंक पर आपको देश के बेहतरीन नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NITs) में सीट मिल जाता है.

हालांकि, इस रैंक पर टॉप-3 NITs (जैसे त्रिची या वारंगल) में कंप्यूटर साइंस मिलना थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन मध्यम और नए NITs में आपको बेहतरीन कोर और इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांचेस मिल सकती हैं.आइए जानते हैं कि चॉइस फिलिंग के दौरान आपको कौन-कौन से कॉलेजों को अपनी लिस्ट में ऊपर रखना चाहिए.

Best NITs at 30k Rank: टॉप और मिड-टियर NITs

अगरआपका मन देश के पुराने और प्रतिष्ठित NITs में पढ़ने का है, तो 30 हजार रैंक पर आपको मैकेनिकल, सिविल, केमिकल या इलेक्ट्रिकल जैसी बेहतरीन कोर ब्रांचेस आसानी से मिल सकती हैं.

  • MNNIT इलाहाबाद: यहां आपको सिविल इंजीनियरिंग या प्रोडक्शन इंजीनियरिंग मिलने के पूरे चांस हैं.
  • VNIT नागपुर: इस बेहतरीन कैंपस में आपको केमिकल इंजीनियरिंग या मेटालर्जी मिल सकती है.
  • NIT कुरुक्षेत्र: यहां आपको मैकेनिकल इंजीनियरिंग या सिविल इंजीनियरिंग आराम से मिल जाएगी.
  • NIT दुर्गापुर: इस कॉलेज में आपको इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग मिल सकती है.
  • NIT जालंधर: यहां आपके लिए इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स (EEE) या सिविल का रास्ता खुला है.

इन NITs में मिल सकती है CSE, ECE और टेक ब्रांचेस

आप कोर फील्ड में नहीं जाना चाहते और आपका झुकाव कोडिंग या इलेक्ट्रॉनिक्स की तरफ है, तो कुछ बेहतरीन मध्यम और उत्तर-पूर्वी NITs में आपको शानदार मौके मिलेंगे.

कॉलेज का नाम (NITs)मिलने की संभावना (Expected Branches)
NIT हमीरपुरइलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन (ECE)
NIT रायपुरइनफार्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) / ECE
NIT पटनाइलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन (ECE)
NIT गोवा & पुडुचेरीकंप्यूटर साइंस (CSE) / ECE
NIT श्रीनगर & अगरतलाकंप्यूटर साइंस (CSE)

Best NITs at 30k Rank: होम स्टेट कोटा का फायदा

ऊपर बताई गई सभी सीटें ‘अदर स्टेट कोटा’ (Other State) के हिसाब से हैं. लेकिन अगर आप उसी राज्य के निवासी हैं जहां वह NIT स्थित है, तो आपका ‘होम स्टेट कोटा’ लागू होगा. इस कोटे की मदद से 30 हजार रैंक (Best NITs at 30k Rank) पर आप अपने राज्य के टॉप NIT में भी कंप्यूटर साइंस या ECE जैसी प्रीमियम ब्रांचेस हासिल कर सकते हैं. उदाहरण के लिए, अगर आप होम स्टेट कोटे से हैं, तो NIT जालंधर, NIT रायपुर या NIT हमीरपुर में आपकी राह बहुत आसान हो जाएगी.

काउंसलिंग के लिए जरूरी टिप्स

  • JoSAA के सभी राउंड्स में बैठें: शुरुआती राउंड्स में मनपसंद सीट न मिलने पर घबराएं नहीं, आखिरी राउंड तक कटऑफ नीचे जाती है.
  • CSAB स्पेशल राउंड: अगर JoSAA के मुख्य राउंड्स के बाद भी सीटें खाली रहती हैं, तो CSAB काउंसलिंग होती है. 30 हजार रैंक वाले छात्रों को अक्सर CSAB राउंड में अच्छा ब्रांच मिलता है और बेहतर कॉलेज अलॉट हो जाते हैं.
  • IIITs का विकल्प खुला रखें: अगर आपका लक्ष्य सिर्फ कोडिंग और सॉफ्टवेयर फील्ड ही है, तो इस रैंक पर IIIT ऊना, IIIT नागपुर, और IIIT वडोदरा जैसे बेहतरीन IIITs में CSE या IT ब्रांच को भी अपनी चॉइस लिस्ट में जरूर शामिल करें.

यह भी पढ़ें: किस रैंक पर मिलेगा कौन सा IIT और NIT? यहां देखें पूरा ट्रेंड

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >