Best Law Colleges in Prayagraj: अगर आप वकालत की दुनिया में नाम कमाना चाहते हैं, तो उत्तर प्रदेश का प्रयागराज आपके लिए एकदम परफेक्ट जगह है. प्रयागराज को ‘न्याय की नगरी’ भी कहा जाता है, क्योंकि यहां इलाहाबाद हाई कोर्ट है और यहां का कानूनी इतिहास बेहद शानदार रहा है. देश के कई दिग्गज वकील और जज यहीं से निकले हैं. अगर आप भी यहां से लॉ की पढ़ाई करने की सोच रहे हैं, तो कन्फ्यूज होने की जरूरत नहीं है. आइए जानते हैं प्रयागराज के उन टॉप कॉलेजों (Best Law Colleges in Prayagraj) की, जो आपकी लॉ की पढ़ाई के लिए सबसे बेस्ट माने जाते हैं.
1. इलाहाबाद यूनिवर्सिटी- लॉ फैकल्टी
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी प्रयागराज में लॉ की पढ़ाई (Best Law Colleges in Prayagraj) के लिए फेमस है. इस यूनिवर्सिटी को ‘पूरब का ऑक्सफोर्ड’ कहा जाता है. इसकी लॉ फैकल्टी बहुत पुरानी और प्रतिष्ठित है.
- खासियत: यहां का माहौल पूरी तरह एकेडमिक है. यहां से पढ़कर निकले ढेरों छात्र आज देश की विभिन्न अदालतों में जज और सीनियर एडवोकेट हैं.
- कोर्सेज: यहां 3 साल का LLB, 5 साल का BA-LLB (Hons) और LLM कोर्सेज कराए जाते हैं.
- एडमिशन कैसे लें: 5-वर्षीय BA-LLB के लिए CUET (UG) और 3-वर्षीय LLB के लिए यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित LAT परीक्षा पास करनी होती है. कम फीस के कारण यहां कॉम्पिटिशन काफी हाई रहता है.
2. डॉ राजेन्द्र प्रसाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी
अगर आप नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) के प्रीमियम टैग के साथ पढ़ाई करना चाहते हैं, तो उत्तर प्रदेश की यह नई और बेहद आधुनिक यूनिवर्सिटी बेस्ट ऑप्शन है.
- खासियत: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी होने के कारण यहां का इंफ्रास्ट्रक्चर, पढ़ाई का तरीका, मूड कोर्ट (Moot Court) और प्लेसमेंट की सुविधाएं वर्ल्ड-क्लास हैं.
- कोर्सेज: फिलहाल यहां 5 साल का इंटीग्रेटेड BA-LLB (Hons) कोर्स मुख्य रूप से चलाया जा रहा है.
- एडमिशन कैसे लें: यहां एडमिशन पाने के लिए आपको देश की सबसे कठिन लॉ एंट्रेंस परीक्षा CLAT को क्रैक करना होगा.
3. चौधरी महादेव प्रसाद डिग्री कॉलेज
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से संबद्ध (Affiliated) कॉलेजों में CMP कॉलेज का नाम लॉ की पढ़ाई के लिए काफी ऊपर आता है.
- खासियत: जो छात्र मेन कैंपस की कट-ऑफ में जगह नहीं बना पाते, उनकी पहली पसंद यह कॉलेज होता है. यहां की फैकल्टी काफी अनुभवी है और यह कोर्ट प्रैक्टिस की बारिकियां सीखने के लिए अच्छा माना जाता है.
- उपलब्ध कोर्सेज: 3 साल का LLB और 5 साल का BA-LLB कोर्स.
- एडमिशन प्रक्रिया: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी के एंट्रेंस टेस्ट (LAT/CUET) के स्कोर के आधार पर जारी होने वाली कॉलेज कटऑफ से एडमिशन होता है.
4. इलाहाबाद डिग्री कॉलेज
इलाहाबाद यूनिवर्सिटी का ही एक और सम्बद्ध कॉलेज, जो लॉ की पढ़ाई के लिए प्रयागराज में काफी पॉपुलर है, वो है इलाहाबाद डिग्री कॉलेज.
- खासियत: बेनिनगंज स्थित इसके लॉ कैंपस में वकालत की पारंपरिक और व्यावहारिक पढ़ाई पर काफी जोर दिया जाता है. यहां की लाइब्रेरी कानूनी किताबों और जरनल्स से भरी हुई है, जो कानून के छात्रों के लिए किसी खजाने से कम नहीं है.
- कोर्सेज: यहां मुख्य रूप से 3 साल का LLB कोर्स कराया जाता है.
Best Law Colleges in Prayagraj: प्रयागराज के टॉप लॉ कॉलेज
| कॉलेज/यूनिवर्सिटी का नाम | मुख्य कोर्स | एडमिशन का माध्यम | क्यों है खास? |
| इलाहाबाद यूनिवर्सिटी (AU) | BA-LLB, LLB, LLM | CUET / LAT Entrance | कम फीस, शानदार लीगल लिगेसी |
| डॉ राजेन्द्र प्रसाद NLU | BA-LLB (Hons) | CLAT Score | कॉर्पोरेट प्लेसमेंट, ग्लोबल इंफ्रास्ट्रक्चर |
| CMP डिग्री कॉलेज | LLB, BA-LLB | AU Cut-off | बेहतरीन फैकल्टी, मुख्य शहर में स्थित |
| इलाहाबाद डिग्री कॉलेज | LLB | AU Cut-off | समृद्ध लाइब्रेरी, प्रैक्टिकल लर्निंग |
प्रयागराज से लॉ पढ़ने के फायदे
प्रयागराज में रहकर लॉ की पढ़ाई (Best Law Colleges in Prayagraj) करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यहां इलाहाबाद हाई कोर्ट मौजूद है. पढ़ाई के दौरान या पूरा होने के बाद आपको देश के सबसे बड़े हाई कोर्ट्स में से एक में इंटर्नशिप करने और सीनियर वकीलों के अंडर काम सीखने का सीधा मौका मिलता है. यहां का माहौल आपको कॉलेज के दिनों से ही एक वकील की तरह सोचना और रहना सिखा देता है.
यह भी पढ़ें: रांची के इन टॉप लॉ कॉलेजों से करें LLB, बड़े कॉर्पोरेट फर्म्स में सीधे मिलता है प्लेसमेंट
