Best Engineering College: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT Delhi) देश के टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट में शामिल हैं. NIRF Ranking 2025 के अनुसार, इंजीनियरिंग कैटेगरी में इस कॉलेज को दूसरा स्थान मिला हुआ है. यहां की पढ़ाई और प्लेसमेंट सभी शानदार है. अगर आप भी एडमिशन लेने का मन बना रहे हैं तो JEE Advanced 2026 रिजल्ट से पहले आइए जानते हैं सारी डिटेल.
IIT Delhi Placement: IIT दिल्ली का प्लेसमेंट है शानदार
IIT Delhi अपने बेहतरीन प्लेसमेंट, रिसर्च और आधुनिक कैंपस के लिए जाना जाता है. यहां से पढ़ाई करने वाले छात्रों को देश-विदेश की बड़ी कंपनियों में नौकरी के अवसर मिलते हैं. संस्थान में औसत पैकेज 25 लाख रुपये सालाना से अधिक रहा है, जबकि कई छात्रों को करोड़ों रुपये तक के ऑफर भी मिले हैं.
कैसे मिलता है एडमिशन?
IIT Delhi में बीटेक कोर्स में एडमिशन के लिए छात्रों को सबसे पहले JEE Main परीक्षा पास करनी होती है. इसके बाद योग्य उम्मीदवार JEE Advanced में शामिल हो सकते हैं. JEE Advanced में बेहतर रैंक हासिल करने वाले छात्रों को JoSAA काउंसलिंग के जरिए सीट मिलती है.
कौन-कौन से कोर्स उपलब्ध?
IIT दिल्ली BTech, MTech, PhD समेत कई कोर्स ऑफर करता है. कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, सिविल और इंजीनियरिंग फिजिक्स जैसे ब्रांच छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय हैं.
क्यों खास है IIT Delhi?
- NIRF इंजीनियरिंग रैंकिंग 2025 में दूसरा स्थान
- शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड
- रिसर्च और इनोवेशन पर खास फोकस
- देश-विदेश की बड़ी कंपनियों का कैंपस प्लेसमेंट
- आधुनिक लैब और विश्वस्तरीय फैकल्टी
यह भी पढ़ें- इंजीनियरिंग कैटेगरी के टॉप 20 में आता है ये IIT, जानें क्या है एडमिशन प्रोसेस
