जेईई का रिजल्ट जल्द, IIT नहीं मिला तो इन कॉलेज में लें एडमिशन

Best Engineering College: यदि किसी छात्र को IIT में सीट नहीं मिलती, तो उसे निराश होने की जरूरत नहीं है. भारत में कई अन्य संस्थान भी बेहतरीन शिक्षा और शानदार प्लेसमेंट उपलब्ध कराते हैं.

Best Engineering College: देशभर के लाखों छात्रों को अब JEE Advanced 2026 रिजल्ट का इंतजार है. इस साल परीक्षा का आयोजन 17 मई 2026 को IIT Roorkee की ओर से किया गया था. 1 जून तक रिजल्ट आ सकता है. ऐसे में स्टूडेंट्स की नजर कॉलेज पर है कि कौन सा संस्थान चुनें.

हर साल बड़ी संख्या में छात्र IIT में एडमिशन का सपना देखते हैं, लेकिन सीमित सीटों के कारण कई अच्छे स्कोर करने वाले उम्मीदवार भी IIT तक नहीं पहुंच पाते. IIT के अलावा भी देश में कई ऐसे फेमस इंजीनियरिंग संस्थान हैं, जहां छात्रों को बेहतरीन शिक्षा, रिसर्च और प्लेसमेंट के अवसर मिलते हैं.

IIT के अलावा कौन से कॉलेज हैं बेहतर ऑप्शन?

जब तक रिजल्ट नहीं आ जाता तब तक आप बेस्ट संस्थान की एक लिस्ट तैयार कर लें. यहां देखें IIT के अलावा अन्य टॉप लेवल के इंजीनियरिंग संस्थान

IISc Bengaluru

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) रिसर्च और साइंस एजुकेशन के लिए देश के सबसे फेमस संस्थानों में गिना जाता है. यहां इंजीनियरिंग और रिसर्च के फील्ड में शानदार अवसर मिलते हैं. NIRF रैंकिंग 2025 के अनुसार, इसे रिसर्च कैटेगरी में नंबर 1 पोजिशन मिला है.

NIT Tiruchirappalli

National Institute of Technology Tiruchirappalli, NIT Trichy, देश के टॉप NITs में शामिल है. यहां का प्लेसमेंट रिकॉर्ड और इंडस्ट्री कनेक्शन काफी मजबूत माना जाता है.

IIIT Hyderabad

International Institute of Information Technology Hyderabad
कंप्यूटर साइंस और AI जैसे क्षेत्रों में IIIT Hyderabad की मजबूत पहचान है. टेक कंपनियों में यहां के छात्रों की काफी मांग रहती है.

BITS Pilani

Birla Institute of Technology and Science Pilani
BITS Pilani को देश के टॉप प्राइवेट इंजीनियरिंग संस्थानों में गिना जाता है. यहां एडमिशन BITSAT परीक्षा के जरिए होता है.

IIST Thiruvananthapuram

Indian Institute of Space Science and Technology Thiruvananthapuram
(IIST) स्पेस साइंस और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में रुचि रखने वाले छात्रों के लिए एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है.

रिजल्ट के बाद क्या होगा?

JEE Advanced 2026 रिजल्ट जारी होने के बाद योग्य उम्मीदवारों को JoSAA Counselling प्रक्रिया में हिस्सा लेना होगा. इसके जरिए IITs, NITs, IIITs और अन्य संस्थानों में सीट आवंटन किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- कम फीस, तगड़ा प्लेसमेंट और NIT का टैग, BTech के लिए बेस्ट है बिहार का ये कॉलेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shambhavi shivani

शाम्भवी शिवानी पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया के साथ जुड़ी हुई हैं. उन्होंने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्था के साथ काम किया है. अभी प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ जुड़कर एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शाम्भवी यहां एग्जाम, नौकरी, सक्सेस स्टोरी की खबरें देखती हैं. इसके अलावा वे सिनेमा और साहित्य में भी रुचि रखती हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >