82 लाख का प्लेसमेंट से लेकर इंटरनेशनल जॉब ऑफर तक, ये हैं जमशेदपुर के टॉप कॉलेज

Best College in Jamshedpur: झारखंड के जमशेदपुर शहर की पहचान इंडस्ट्रियल सिटी के तौर पर ही नहीं बल्कि हायर एजुकेशन के क्षेत्र में भी बन रही है. यहां इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट और प्रोफेशनल कोर्सेज के कई टॉप कॉलेज हैं. कॉलेज रैंकिंग NIRF में भी जमशेदपुर के कई कॉलेजों के नाम शामिल हैं.

Best College in Jamshedpur: झारखंड में हायर एजुकेशन के लिए जमशेदपुर शहर एक अच्छा ऑप्शन है. यहां के कई कॉलेजों में इंटरनेशनल प्लेसमेंट ऑफर भी मिल चुके हैं. इंजीनियरिंग के एक कॉलेज को 82 लाख तक का हाईएस्ट प्लेसमेंट पैकेज मिल चुका है. आइए जमशेदपुर के टॉप कॉलेजों (Best College in Jamshedpur) के बारे में जानते हैं.

Best College in Jamshedpur: XLRI मैनेजमेंट के लिए बेस्ट

जमशेदपुर में टॉप कॉलेजों की बात करें तो सबसे ऊपर जेवियर्स स्कूल ऑफ मैनेजमेंट यानी XLRI का नाम आता है. इस कॉलेज को NIRF Ranking 2025 में टॉप मैनेजमेंट कॉलेज की लिस्ट में रैंक 10 मिला है. यह कॉलेज अपने प्लेसमेंट, फैकल्टी और लोकेशन के लिए मशहूर है.

XLRI Placement Record: 1.10 करोड़ का प्लेसमेंट

XLRI जमशेदपुर और XLRI दिल्ली-NCR ने PGDM (BM) और PGDM (HRM) बैच 2024-26 का फाइनल प्लेसमेंट रिकॉर्ड यहां देख सकते है-

  • दोनों कैंपस के कुल 576 छात्रों ने प्लेसमेंट प्रक्रिया में हिस्सा लिया.
  • 145 कंपनियों ने भर्ती की, जिनमें 25 नए रिक्रूटर्स पहली बार शामिल हुए.
  • छात्रों को कुल 576 से अधिक डोमेस्टिक और 2 इंटरनेशनल जॉब ऑफर मिले.
  • बैच के 42.5 प्रतिशत छात्रों को समर इंटर्नशिप के आधार पर Pre-Placement Offer (PPO) मिला.
  • इस प्लेसमेंट सीजन में एवरेज पैकेज 31.40 लाख रुपये का देखा गया है.
  • सबसे बड़ा इंटरनेशनल पैकेज 1.10 करोड़ रुपये और सबसे बड़ा डोमेस्टिक पैकेज 59 लाख रुपये का रहा रहा.
  • यहां Accenture, Amazon, BCG, Deloitte, EY Parthenon, HUL, ITC, Kotak Mahindra Bank और PwC जैसी कंपनियां प्लेसमेंट सेशन में हिस्सा ले चुकी हैं.

XLRI Jamshedpur Admission Fees Placement Details Check Here

XLRI जमशेदपुर में एडमिशन प्रोसेस

XLRI Jamshedpur में एडमिशन मुख्य रूप से XAT एग्जाम के जरिए होता है. सबसे पहले उम्मीदवार को XAT के लिए रजिस्ट्रेशन कर परीक्षा देनी होती है. इसके बाद XLRI अपनी कटऑफ के आधार पर शॉर्टलिस्ट जारी करता है. इसके बाद पोस्ट ग्रेजुएश डिप्लोमा इन मैनेजमेंट यानी PGDM में एडमिशन होता है.

NIT Jamshedpur बीटेक के लिए बेस्ट

इंजीनियरिंग कोर्स की बात करें तो जमशेदपुर में स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी NIT Jamshedpur बेस्ट ऑप्शन है. इस कॉलेज को NIRF Ranking 2025 में टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज की लिस्ट में रैंक 82 प्राप्त है. इस कॉलेज में UG. PG और PhD कोर्स कराए जाते हैं.

NIT Jamshedpur BTech Branch: बीटेक के इन ब्रांच में एडमिशन

  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • मेटलर्जिकल एवं मटेरियल इंजीनियरिंग
  • प्रोडक्शन एवं इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग
  • सिविल इंजीनियरिंग
  • कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
  • इंजीनियरिंग एवं कम्प्यूटेशनल मैकेनिक्स

NIT Jamshedpur Admission Fees Placement Details Check Here

NIT Jamshedpur Placement: 82 लाख का हाईएस्ट पैकेज

Nit jamshedpur placement report

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) जमशेदपुर की तरफ से सेशन 2023-24 का प्लेसमेंट रिकॉर्ड शेयर किया गया है. इस कॉलेज में हाईएस्ट प्लेसमेंट 82 लाख रुपये का रहा. इस कॉलेज में Microsoft, Amazon और Samsung जैसी टॉप कंपनियां प्लेसमेंट सेशन में हिस्सा ले चुकी हैं. छात्र ऑफिशियल वेबसाइट nitjsr.ac.in पर कॉलेज की डिटेल्स चेक कर सकते हैं.

नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी, NSU जमशेदपुर

जमशेदपुर के बेस्ट कॉलेजों (Best College in Jamshedpur) की लिस्ट में एक नाम नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी का भी शामिल है. यह झारखंड स्टेट प्राइवेट यूनिवर्सिटी एक्ट 2018 और UGC द्वारा मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी है. यहां UG, PG के साथ-साथ डॉक्टरेट, डिप्लोमा और स्किल बेस्ड कोर्स भी कराए जाते हैं. NSU जमशेदपुर में एडमिशन की डिटेल्स के लिए ऑफिशियल वेबसाइट- nsunic.ac.in विजिट कर सकते हैं.

NSU जमशेदपुर UG PG कोर्स लिस्ट

UG CoursesPG Courses
BCA / BCA (Hons / Hons With Research)MA in English
BBA / BBA (Hons / Hons With Research)MBA
BCom / BCom (Hons / Hons With Research)MA in Economics
BBA LLB (Hons)MCA
BEd LLBMA in Political Science
BA in EnglishMCom
BSc in MathematicsMA in Geography
BA in EconomicsLLM
BSc in PhysicsMA in Hindi
BA in Political ScienceMSc in Physics
BSc in ChemistryMA in History
BA in GeographyMSc in Chemistry
BSc in BotanyMA in Education
BA in HindiMSc in Mathematics
BSc in ZoologyMA in Mass Communication & Journalism
BA in HistoryMSc in Botany
BSc (Hons) in AgricultureMPharm Pharmaceutics
BA in Journalism & Mass CommunicationMSc in Zoology
BSc in Data ScienceMPharm Pharmacognosy
BPharmMSc Microbiology
BSc in BiotechnologyMTech in Computer Science Engineering
BTech in Computer Science & EngineeringMTech in CSE (AI & ML)
BSc NursingMTech in CSE (Networks)
BTech in CSE (AI & ML)MTech in CSE (Cyber Security)
BSc in Hotel ManagementMTech in Electrical & Electronics Engineering
BTech in CSE (Cyber Security)MTech in Mechanical Engineering
BTech in Metallurgy EngineeringMTech in Electronics & Communication Engineering
BTech in Mechanical EngineeringMTech in ME (Production)
BTech in Electronics & Communication EngineeringMTech in Control System
BTech in Mining EngineeringMTech in ME (Thermal Engineering)
BTech in Electrical & Electronics EngineeringMTech in Micro Electronic and VLSI Technology
BTech in Civil EngineeringMTech in Power Electronic and Power Technology
BSc MicrobiologyMTech in Power and Energy System
MBBSMTech in CE (Structural Engineering)
Bachelor in Hospital ManagementMTech in Civil Engineering
BPT (Bachelor in Physiotherapy)MTech in Metallurgy Engineering
MTech in Mining Engineering
MTech in CE (Transportation Engineering)

जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी

जमशेदपुर में स्थित विमेंस यूनिवर्सिटी लगभग 25 एकड़ में फैली हुई है और इसके शहर के बीचों-बीच दो कैंपस हैं. यह लड़कियों के लिए काफी फेमस यूनिवर्सिटी है. इसमें मॉडर्न क्लासरूम, लाइब्रेरी, हॉस्टल और स्टाफ क्वार्टर भी है. इस कॉलेज में यूजी, पीजी कोर्स के साथ वोकेशनल और PhD प्रोग्राम भी कराए जाते हैं. कॉलेज की डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट- jwu.ac.in पर देख सकते हैं.

JKS कॉलेज जमशेदपुर

साल 1970 में स्थापित जेकेएस कॉलेज जमशेदपुर का काफी मशहूर सस्थान है. यह कॉलेज कोल्हान यूनिवर्सिटी से एफिलेटेड है. यहां BCom, BA History, BA Political Science, BA Economics और BA Psychology जैसे कोर्स कराए जाते हैं. यहां एडमिशन लेने के लिए छात्र डायरेक्ट कॉलेज से कॉन्टेक्ट कर सकते हैं. कोर्स की डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट- jkscollege.ac.in पर चेक करें.

अवध डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल

कोल्हान यूनिवर्सिटी से एफिलेटेड अवध डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल जमशेदपुर में काफी मशहूर है. यहां BDS यानी बैचलर ऑफ डेंटल सर्जरी कोर्स में एडमिशन NEET UG स्कोर के आधार पर होता है. इस कोर्स में 100 सीटों पर एडमिशन होता है.

अवध डेंटल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में MDS यानी मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी कोर्स भी कराया जाता है. इस कोर्स में नीट पीजी पास को एडमिशन मिलता है. इस कोर्स में 44 सीटें उपलब्ध हैं. कोर्स की डिटेल्स ऑफिशियल वेबसाइट- awadhdentalcollege.com पर चेक कर सकते हैं.

अवध डेंटल कॉलेज BDS फीस

अवध डेंटल कॉलेज में BDS कोर्स की अवधि 4 वर्ष है और सेशन 2026-27 के लिए प्रत्येक वर्ष की ट्यूशन फीस 5.50 लाख रुपये निर्धारित की गई है. एडमिशन के समय 16.50 लाख रुपये की परफॉर्मेंस बैंक गारंटी देना अनिवार्य है, जो शेष कोर्स फीस को कवर करेगी.

इसके अलावा कोर्स के बाद एक वर्ष की अनिवार्य रोटेटिंग इंटर्नशिप करनी होगी. हॉस्टल शुल्क (भोजन छोड़कर) प्रति वर्ष 20,000 रुपये है, जो चारों वर्षों के लिए समान रहेगा. साथ ही इंटरनल मल्टीपल एग्जाम चार्ज 20,000 रुपये प्रति वर्ष अलग से देना होगा.

जमशेदपुर के अन्य टॉप कॉलेज

जमशेदपुर में और भी कई कॉलेज है जहां एडमिशन ले सकते हैं-

  • करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर
  • लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज
  • द ग्रेजुएट स्कूल कॉलेज फॉर वुमेन, जमशेदपुर
  • महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल
  • नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल
  • टाटा मणिपाल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल

नोट: यह आर्टिकल जमशेदपुर शहर के टॉप कॉलेजों (Best College in Jamshedpur) के बारे में बताने के लिए है. इसमें किसी भी कॉलेज को रैंक देने का काम नहीं किया गया है. इसका उद्देश्य सिर्फ छात्रों को बेहतर कॉलेज के बारे में अवगत कराना है.

यह भी पढ़ें: BTech में IIT Patna से आगे निकली बंगाल की ये यूनिवर्सिटी, एडमिशन के लिए नहीं देना पड़ता JEE Main

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravi Mallick

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >