Best College Admission Episode 1: बिहार में नंबर 1 इंजीनियरिंग कॉलेज की बात करें तो सबसे ऊपर नाम इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग यानी IIT पटना का आता है. NIRF Ranking 2025 में आईआईटी पटना को ऑल ओवर इंडिया में रैंक 19 प्राप्त है. ऐसे में बेस्ट कॉलेज एडमिशन (Best College Admission) सीरीज के पहले एपिसोड में हम बिहार के IIT Patna में एडमिशन प्रोसेस के बारे में जानेंगे. साथ ही यहां के प्लेसमेंट रिकॉर्ड और बीटेक कोर्स की फीस के बारे में जानेंगे.
Highlights
Best College Admission in Bihar: IIT पटना में कैसे लें एडमिशन?
आईआईटी पटना में बीटेक कॉलेज में एडमिशन JEE एग्जाम के माध्यम से होता है. सबसे पहले आपको NTA द्वारा आयोजित JEE Main परीक्षा देनी होती है. जो छात्र इसमें सीट के अनुसार, टॉप रैंक हासिल करते हैं, उन्हें JEE Advanced देने का मौका मिलता है. JEE Advanced पास करने के बाद JoSAA काउंसलिंग में भाग लेना होता है. काउंसलिंग के दौरान आपकी रैंक के आधार पर IIT और ब्रांच अलॉट की जाती है.
IIT Patna BTech Admission Eligibility: बीटेक के लिए जरूरी योग्यता
- छात्र को 12वीं पास होना चाहिए और उसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स विषय होना जरूरी है.
- 12वीं में कम से कम 75 प्रतिशत अंक होने चाहिए.
- SC और ST कैटेगरी के छात्रों के लिए यह सीमा 65 प्रतिशत रखी गई है.
- JEE Advanced के नियमों के अनुसार उम्र और अटेम्प्ट की लिमिट भी लागू होती है. इसके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें.
JEE Advanced 2026 Age Limit and Attempt Details
IIT Patna BTech Seat Matrix: बीटेक में कितनी हैं सीटें?
IIT पटना में फिलहाल 11 तरह के BTech प्रोग्राम उपलब्ध हैं. कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में सबसे ज्यादा करीब 83 सीटें हैं, जबकि मैकेनिकल इंजीनियरिंग में लगभग 82 सीटें उपलब्ध हैं. इसके अलावा सिविल इंजीनियरिंग और केमिकल इंजीनियरिंग में 65 सीटें हैं.
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और मैथेमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग जैसे कोर्स में 47 सीटें मिलती हैं. इन सभी ब्रांच में अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से सीटें तय की गई हैं. कुछ मुख्य ब्रांच के अनुसार सीटों की डिटेल्स नीचे टेबल में देख सकते हैं.
| ब्रांच | जेंडर न्यूट्रल सीटें | केवल छात्राओं के लिए सीटें | कुल सीट क्षमता |
|---|---|---|---|
| कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग | 69 | 17 | 83 |
| मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 69 | 17 | 82 |
| सिविल इंजीनियरिंग | 56 | 14 | 64 |
| केमिकल इंजीनियरिंग | 56 | 14 | 65 |
| आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एंड डेटा साइंस | 40 | 10 | 46 |
| इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) | 40 | 10 | 48 |
| इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EEE) | 40 | 10 | 48 |
| मैथेमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग | 40 | 10 | 47 |
सीटों की बात करें तो IIT पटना में कुल मिलाकर लगभग 600 से ज्यादा सीटें हैं. इसमें अलग-अलग कैटेगरी के लिए सीटें आरक्षित रहती हैं. साथ ही लड़कियों के लिए भी सुपरन्यूमेरेरी सीटें रखी गई हैं ताकि इंजीनियरिंग में उनकी भागीदारी बढ़ सके.
IIT Patna Fees Structure: कितनी है बीटेक की फीस?
साल 2023 के फीस स्ट्रक्चर के अनुसार, IIT पटना में BTech कोर्स की फीस अलग-अलग हिस्सों में ली जाती है. पहले सेमेस्टर में कुछ फीस एक बार में (One Time Payment) ली जाती है, जैसे अकादमिक फीस और हॉस्टल अकादमिक फीस, जबकि कुछ फीस मासिक आधार पर जमा करनी होती है. इनमें जिमखाना फीस, ट्रांसपोर्ट और हेल्थ इंश्योरेंस जैसी फीस शामिल हैं.
भारतीय छात्रों के लिए पहले सेमेस्टर में कुल फीस करीब 1.64 लाख रुपये के आसपास होती है. वहीं दूसरे सेमेस्टर में एक बार वाली फीस नहीं लगती, इसलिए कुल फीस लगभग 1.25 लाख रुपये रहती है. अलग-अलग कैटेगरी के छात्रों को स्कॉलरशिप और फीस में छूट भी मिल सकती है.
IIT Patna Fees Structure Check Here
इन छात्रों को मिलती है छूट
IIT Patna के फीस स्ट्रक्चर में कुछ छात्रों को फीस में छूट भी मिलती है. जैसे-
- SC, ST और PH (दिव्यांग) कैटेगरी के छात्र छात्रों को ट्यूशन फीस पूरी तरह माफ कर दी जाती है. यानी उन्हें 1 लाख रुपये वाली ट्यूशन फीस नहीं देनी पड़ती.
- बहुत कमजोर आर्थिक स्थिति वाले छात्र जिनके परिवार की सालाना आय 1 लाख रुपये से कम है, उनकी भी ट्यूशन फीस (1 लाख रुपये) पूरी तरह माफ कर दी जाती है.
- आर्थिक रूप से कमजोर छात्र (EWS) के परिवार की सालाना आय 1 लाख से 5 लाख रुपये के बीच है, उन्हें ट्यूशन फीस में दो तिहाई (लगभग 66%) की छूट मिलती है. उन्हें पूरी फीस नहीं देनी पड़ती, सिर्फ एक हिस्सा ही देना होता है.
IIT Patna Placement Record: Google से मिला जॉब ऑफर
IIT पटना का प्लेसमेंट रिकॉर्ड ही उसको बिहार का नंबर 1 (Best College Admission in Bihar) कॉलेज बनाता है. यहां इस बार (सेशन 2025-26 में) 19 छात्रों को दुनिया की बड़ी टेक कंपनी Google से प्री-प्लेसमेंट ऑफर (PPO) मिला है. इन छात्रों को यह जॉब ऑफर समर इंटर्नशिप के दौरान अच्छा प्रदर्शन करने पर मिला.
कॉलेज के प्लेसमेंट रिकॉर्ड की बात करें तो यहां Google के अलावा, Amazon और Microsoft जैसी कंपनियां भी प्लेसमेंट सेशन में हिस्सा ले चुकी हैं. पिछले साल यहां हाईएस्ट प्लेसमेंट ऑफर 1.17 करोड़ रुपये का था. वहीं, 15 से ज्यादा छात्रों को 60 लाख से ज्यादा का पैकेज ऑफर हुआ.
हर साल बड़ी संख्या में छात्र IIT पटना में एडमिशन (Best College Admission) के लिए अप्लाई करते हैं. आप ऑफिशियल वेबसाइट- iitp.ac.in पर कॉलेज की हर डिटेल्स चेक कर सकते हैं. इसके अलावा josaa.admissions.nic.in पर भी काउंसलिंग से जुड़ी डिटेल्स मिल जाएगी.
यह भी पढ़ें: Google Microsoft में मौका, जानें IIT ISM धनबाद का एडमिशन प्रोसेस
