IIT जोधपुर में एडमिशन के लिए क्या है योग्यता? जानें कौन कर सकता है अप्लाई

Best College Admission: यह IIT भारत के प्रमुख टेक्निकल टीचिंग इंस्टीट्यूट में से एक है. जिन स्टूडेंट्स को इंजीनियरिंग करना है उनके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है. जानें यहां बीटेक में एडमिशन लेने के लिए क्या एलीजिबिलिटी मांगी जाती है.

Best College Admission Episode 2: आईआईटी जोधपुर भारत के टॉप इंजीनियरिंग इंस्टीट्यूट में से एक है. यह इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) का हिस्सा है, जहां हाई-क्वालिटी एजुकेशन और बेहतरीन प्लेसमेंट मिलते हैं. NIRF रैंकिंग 2025 में इंजीनियरिंग कैटेगरी में इस कॉलेज को 27वां रैंक मिला है. यहां से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के बाद Amazon और Deloitte जैसी टॉप कंपनी में प्लेसमेंट के ऑफर मिलते हैं. ऐसे में बेस्ट कॉलेज एडमिशन (Best College Admission) सीरिज के दूसरे एपिसोड में राजस्थान के IIT जोधपुर में एडमिशन प्रोसेस के बारे में जानेंगे. साथ ही यहां के प्लेसमेंट रिकॉर्ड के बारे में भी जानेंगे. 

कोर्स डिटेल्स 

IIT जोधपुर (Best College Admission) में कई तरह के कोर्स उपलब्ध है, जो अलग-अलग लेवल पर होते हैं. नीचे कोर्स की डिटेल्स दी गई है- 

  • BTech (बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी) 
  • MTech (मास्टर ऑफ टेक्नोलॉजी) 
  • MSc (मास्टर ऑफ साइंस) 
  • PhD (डॉक्टरेट प्रोग्राम) 
  • MBA (मैनेजमेंट कोर्स) 

BTech Admission Eligibility: बीटेक के लिए जरूरी योग्यता 

  • कैंडिडेट्स को 12वीं पास होना चाहिए, जिसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स सब्जेक्ट होना जरूरी है.
  • 12वीं में कम से कम 75% मार्क्स होने चाहिए. 
  • JEE Advanced क्वालिफाई होना जरूरी है. 

Best College Admission: एडमिशन प्रोसेस 

IIT जोधपुर में विभिन्न कोर्स के लिए एडमिशन प्रोसेस अलग-अलग होती है. BTech कोर्स के लिए JEE Advanced एग्जाम पास करना पड़ता है. JEE Advanced में अच्छे रैंक के आधार पर JoSAA काउंसलिंग के जरिए कॉलेज और ब्रांच अलॉट होती है. एडमिशन रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए स्टूडेंट्स कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट iitj.ac.in चेक कर सकते हैं. 

IIT जोधपुर प्लेसमेंट डिटेल्स 

आईआईटी जोधपुर में प्लेसमेंट रिकॉर्ड काफी अच्छा है. यहां कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और मैकेनिकल इंजीनियरिंग ब्रांच में सबसे ज्यादा प्लेसमेंट के अवसर देखे गए हैं. यहां Amazon, Deloitte, Cognizant, Infosys, TCS और Accenture जैसे टॉप कंपनियां स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है. आईआईटी जोधपुर में 2022-24 में स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज 24.81 LPA देखा गया है.

यह भी पढ़ें: बिहार का नंबर 1 इंजीनियरिंग कॉलेज, Google में प्लेसमेंट, जानें BTech में कैसे लें एडमिशन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >