साइंटिस्ट बनने का है सपना? जानें IISER भोपाल का एडमिशन प्रोसेस और कटऑफ

Best College Admission: IISER भोपाल अपने BS-MS डिग्री प्रोग्राम के लिए काफी फेमस है. यहां पढ़ाई के साथ साथ स्टूडेंट्स को रिसर्च के लिए भी जोर दिया जाता है. जानें इस कॉलेज में एडमिशन लेने के लिए क्या प्रोसेस है.

Best College Admission Episode 24: अगर आप साइंस में रुचि रखते हैं और डॉक्टर या इंजीनियर बनने के रास्तों से हटकर कुछ बड़ा करना चाहते हैं, तो IISER (इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च) भोपाल आपके लिए बेहतर सकता है.  इसे भारत के साइंस का IIT भी कहा जाता है. IISER भोपाल देश के सबसे फेमस इंस्टीट्यूट में से एक है. 

यहां मुख्य रूप से BS-MS Dual Degree (5 साल का कोर्स) कराया जाता है, जिसमें आप ग्रेजुएशन और पोस्ट-ग्रेजुएशन एक साथ करते हैं. यहां पढ़ाई के साथ रिसर्च पर भी जोर दिया जाता है. आइए बेस्ट कॉलेज एडमिशन (Best College Admission) सिरीज के एपिसोड 24 में IISER भोपाल के एडमिशन प्रोसेस को जानेंगे. 

कोर्स डिटेल्स 

IISER भोपाल अन्य IISERs से थोड़ा अलग है क्योंकि यहां आपको दो तरह के मुख्य कोर्सेस मिलते हैं:

  • BS-MS Dual Degree (5 Year): यह नेचुरल साइंस (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स, बायोलॉजी) के लिए है. 
  • बैचलर ऑफ साइंस (4 Year): IISER भोपाल में इंजीनियरिंग साइंस (जैसे डेटा साइंस, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) और इकोनॉमिक्स में भी BS की डिग्री दी जाती है. यह उन छात्रों के लिए बेहतरीन है जो साइंस के साथ-साथ मॉडर्न टेक्नोलॉजी में रुचि रखते हैं. 

IISER भोपाल BS-MS अनुमानित कटऑफ 

श्रेणी (Category)लास्ट क्लोजिंग रैंक 
General (Unreserved)5,624
OBC-NCL3,289
EWS1,160
SC1,327
ST679

एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया 

  • स्टूडेंट 12वीं साइंस स्ट्रीम से पास किए हो. 
  • 12वीं क्लास में आपके पास फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स या बायोलॉजी में से कम से कम तीन विषय होने चाहिए. 
  • जनरल/OBC/EWS के लिए कम से कम 60% मार्क्स और SC/ST/PwD के लिए 55% मार्क्स अनिवार्य हैं. 

Best College Admission: IISER भोपाल एडमिशन प्रोसेस 

पहले IISER में एडमिशन के कई रास्ते होते थे (जैसे KVPY या JEE Advanced), लेकिन अब मुख्य रूप से IAT (IISER Aptitude Test) एग्जाम के जरिए एडमिशन मिलता है. IAT यह एक कंप्यूटर बेस्ड एग्जाम है,  जो साल में एक बार कंडक्ट कराया जाता है. IISER भोपाल में एडमिशन लेने के लिए सबसे पहले कैंडिडेट्स को IAT एग्जाम पास करना पड़ता है. एडमिशन रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए स्टूडेंट कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट iiserb.ac.in चेक कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: NIT राउरकेला में चाहिए सीट? जानें कटऑफ, कोर्स और प्लेसमेंट की पूरी डिटेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >