दिल्ली के इस कॉलेज के आगे IIT भी फेल! 85 लाख का शानदार प्लेसमेंट

Best College Admission: DTU पूरे देश के बेहतरीन इंजीनियरिंग कॉलेजों में से एक माना जाता है. हर साल यहां से हजारों छात्र बड़ी कंपनियों में जॉब पाते हैं. जानें यहां बीटेक में एडमिशन लेने के लिए एडमिशन प्रोसेस क्या है.

Best College Admission Episode 8: अगर आप 12वीं के बाद एक अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो DTU (दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी) एक शानदार ऑप्शन है. DTU दिल्ली का एक टॉप सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज है. पहले इसका नाम दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (DCE) था. DTU में स्टूडेंट्स को प्रैक्टिकल एक्सपीरियंस, केस स्टडीज और इंटरनल ट्रेनिंग पर खास जोर दिया जाता है.

यहां की पढ़ाई, प्लेसमेंट और कैंपस लाइफ काफी बढ़िया मानी जाती है. बड़ी-बड़ी कंपनियां जैसे Google, Microsoft, Amazon यहां से स्टूडेंट्स को हायर करती है. आइए जानते हैं बेस्ट कॉलेज एडमिशन (Best College Admission) सीरिज के 8वें एपिसोड में DTU में एडमिशन कैसे मिलता है. 

कोर्स स्ट्रक्चर 

  • BTech
  • MTech
  • MBA
  • BBA

कोर्स रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए स्टूडेंट्स यूनिवर्सिटी की ऑफिशियल वेबसाइट dtu.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

योग्यता (Eligibility Criteria)

DTU में BTech के लिए एडमिशन लेने के लिए-

  • 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स होना जरूरी है. 
  • कम से कम 60% मार्क्स होने चाहिए. 
  • साथ ही EE Main का एग्जाम पास करना होगा. 

Best College Admission: एडमिशन प्रोसेस

DTU में बीटेक कोर्स में एडमिशन लेने के लिए स्टूडेंट्स को JEE Main एग्जाम पास करना पड़ता है. यहां एडमिशन जेईई मेन के स्कोर पर निर्भर करता है. इसके बाद JoSAA काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन करना होगा, जिसमें अपने पसंद की ब्रांच सिलेक्ट कर सकते हैं. फिर इस काउंसलिंग के जरिए सीट अलॉटमेंट की जाती है. 

प्लेसमेंट डिटेल्स 

DTU (Best College Admission) में प्लेसमेंट रिकॉर्ड काफी अच्छा है. 2025 में इस यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज लगभग 85 लाख रुपये का देखा गया है. DTU के कैंपस में Google, Microsoft, Amazon, Adobe, Flipkart, Qualcomm, Samsung जैसी टॉप कंपनियां हर साल छात्रों को हायर करने आती हैं. खासकर कंप्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स ब्रांच में प्लेसमेंट ऑफर देखने को मिलता है. 2025 में DTU में औसत पैकेज करीब 15 लाख रुपये तक गया है. 

यह भी पढ़ें: बिना JEE के मिलता है इस कॉलेज में एडमिशन, NIRF रैंकिंग में टॉप 20 में शामिल 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Smita Dey

स्मिता दे प्रभात खबर में डिजिटल कंटेंट क्रिएटर के तौर पर काम कर रही हैं. बुक्स पढ़ना, डांसिंग और ट्रैवलिंग का शौक रखने वाली स्मिता युवाओं को बेहतर करियर गाइड करना और नौकरी के लिए प्रोत्साहित करना पसंद करती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >