Best College Admission Episode 3: चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (CU) आज के समय में स्टूडेंट्स की पहली पसंद बनी हुई है. शानदार कैंपस, बेहतरीन प्लेसमेंट और मॉडर्न पढ़ाई के तरीके इसे खास बनाते हैं. अगर आप 12वीं के बाद एक अच्छे यूनिवर्सिटी में एडमिशन लेना चाहते हैं, तो Chandigarh University एक बेहतर विकल्प माना जाता है. NIRF रैंकिंग 2025 में इस कॉलेज को बेस्ट यूनिवर्सिटी के कैटेगरी में 19वां रैंक मिला है.
यहां इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, लॉ, फार्मेसी, मीडिया जैसे कई कोर्स की फैसिलिटी है. आइए ऐसे में बेस्ट कॉलेज एडमिशन (Best College Admission) सीरिज के तीसरे एपिसोड में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में एडमिशन प्रोसेस के बारे में जानेंगे. साथ ही यहां के प्लेसमेंट रिकॉर्ड के बारे में भी जानेंगे.
कौन-कौन से कोर्स मिलते हैं?
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (Best College Admission) में कई तरह के कोर्स मिलते हैं, जैसे:
- BTech (इंजीनियरिंग)
- BBA, MBA (मैनेजमेंट)
- BCA, MCA (आईटी)
- BA, MA (आर्ट्स)
- Law (LLB, BA LLB)
- Pharmacy और Nursing
एडमिशन के लिए योग्यता (Eligibility)
- UG कोर्स के लिए 12वीं पास होना जरूरी है.
- PG कोर्स के लिए ग्रेजुएशन जरूरी है.
- कुछ कोर्स में न्यूनतम 50–60% मार्क्स चाहिए होते हैं.
- इंजीनियरिंग जैसे कोर्स में PCM (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स) होना जरूरी होता है.
Best College Admission: एडमिशन प्रोसेस
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में ज्यादातर कोर्सेज के लिए CUCET (चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी कॉमन एंट्रेंस एग्जाम ) देना अनिवार्य है. यह सिर्फ एक एंट्रेंस टेस्ट नहीं है, बल्कि स्कॉलरशिप पाने का सुनहरा मौका भी होता है. अगर आप इस टेस्ट में अच्छा स्कोर करते हैं, तो आपको फीस में भारी छूट (100% तक) मिल सकती है. यह एग्जाम ऑनलाइन होता है, जिसे आप घर बैठे अपनी सुविधा के अनुसार स्लॉट बुक करके दे सकते हैं.
एडमिशन के लिए ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले Chandigarh University की ऑफिशियल वेबसाइट cuchd.in पर जाएं.
- वहां अपनी बेसिक डिटेल्स डालकर रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
- अब अपना एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
- फिर ऑनलाइन फीस जमा करें.
- लास्ट में सबमिट करके प्रिंट निकाल लें.
प्लेसमेंट डिटेल्स
इस बार चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में प्लेसमेंट रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है. यहां Microsoft, Amazon, IBM, HP, SAP Labs, Samsung, L&T, Wipro और Flipkart जैसे बड़ी कंपनियों ने इंजीनियरिंग के छात्रों को बेहतरीन जॉब ऑफर्स दिए. कुल 3750 इंजीनियरिंग छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट के जरिए नौकरी मिली है. पिछले साल के मुकाबले कैंपस आने वाली कंपनियों की संख्या में 30% की बढ़ोतरी देखी गई है. 2025 में इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज 54.75 लाख रुपये प्रतिवर्ष रहा.
यह भी पढ़ें: Best College Admission: IIT जोधपुर में एडमिशन के लिए क्या है योग्यता? जानें कौन कर सकता है अप्लाई
