IIT ISM Dhanbad Admission: आईआईटी (आईएसएम) धनबाद भारत के प्रमुख टेक्निकल इंस्टीट्यूट में से एक है. इस इंस्टीट्यूट में कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल, सिविल, पेट्रोलियम और अन्य इंजीनियरिंग कोर्स शुरू किए गए हैं. NIRF रैंकिंग 2025 में IIT ISM धनबाद को इंजीनियरिंग केटेगरी में 15वां रैंक हासिल हुआ है.
पहले इस कॉलेज को इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स (ISM) के नाम से जाना जाता था, 2016 में इसे IIT का दर्जा दिया गया. अपनी पढ़ाई और शानदार प्लेसमेंट रिकॉर्ड के कारण यह इंस्टीट्यूट स्टूडेंट्स के बीच काफी फेमस है. ऐसे में आइए जानते हैं कॉलेज एडमिशन सिरीज में आईआईटी (ISM) धनबाद में एडमिशन कैसे मिलता है.
IIT ISM Dhanbad कोर्स डिटेल्स
IIT (ISM) धनबाद में कई तरह के कोर्स उपलब्ध हैं, जो इंजीनियरिंग, साइंस, मैनेजमेंट और रिसर्च से जुड़े हैं. नीचे कोर्स डिटेल्स देख सकते हैं.
- BTech
- BS MS
- MTech
- MSc
- MBA
- Executive Masters Program
- PhD
एडमिशन प्रोसेस
यहां (IIT ISM Dhanbad) BTech में एडमिशन लेने के लिए JEE Advanced की परीक्षा पास करनी पड़ती है. जेईई एडवांस्ड के स्कोर के आधार पर JoSAA काउंसलिंग के जरिए सीट अलॉट की जाती है. Msc कोर्स के लिए JAM (जॉइन्ट एडमिशन टेस्ट फॉर MSc) एग्जाम क्लियर करना पड़ता है. एडमिशन रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए स्टूडेंट्स कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट iitism.ac.in चेक कर सकते हैं.
एडमिशन के लिए ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट iitism.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर Admission सेक्शन खोलें.
- अब आप अपनी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- फिर एप्लीकेशन फीस जमा करें.
- लास्ट में फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंट निकाल लें.
IIT ISM Dhanbad Placement Details: प्लेसमेंट डिटेल्स
2025 में आईआईटी (आईएसएम) धनबाद में टेक्नोलॉजी, कंसल्टिंग, मैनेजमेंट और आईटी सेक्टर में 80% से ज्यादा स्टूडेंट्स को जॉब ऑफर हुए हैं. यहां Google, Microsoft और Amazon जैसी अन्य कोर इंजीनियरिंग कंपनियां स्टूडेंट्स को प्लेसमेंट ऑफर देने के लिए आती है. 2025 में स्टूडेंट्स का हाईएस्ट पैकेज लगभग 83 लाख का देखा गया है.
यह भी पढ़ें: देश की 10वीं सबसे बेस्ट यूनिवर्सिटी में कैसे लें एडमिशन? जानें पूरा प्रोसेस
