Google Microsoft में प्लेसमेंट देकर छा गया ये कॉलेज, 1400 से ज्यादा जॉब ऑफर

Best BTech College: अगर आप सोचते हैं कि प्लेसमेंट सीजन बोरिंग स्प्रेडशीट होते हैं, तो NIT राउरकेला का डेटा देखकर आपकी सोच बदल जाएगी. यहां करोड़ों के पैकेज, हजारों ऑफर और सैकड़ों कंपनियां, सब कुछ एक साथ दिखता है.

Best BTech College: ओडिशा के राउरकेला में स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT Rourkela) में प्लेसमेंट शानदार हुआ है. सेशन 2026-27 के लिए प्लेसमेट की डिटेल्स शेयर की गई है. यहां Google Microsoft और Amazon जैसी कंपनियां प्लेसमेंट ऑफर की हैं.

NIT Rourkela में प्लेसमेंट कैसा रहा?

पैरामीटर2025-26 सीजन (एनुअल रिपोर्ट)नया डेटा (2026, बैच 2027)
BTech औसत CTC15.40 LPA15.18 LPA
MTech औसत CTC11.74 LPA13.02 LPA
कुल ऑफर13401400+
विजिट करने वाली कंपनियां470440
MSc/Int MSc औसत CTC9.24 LPA9.10 LPA
Dual Degree औसत CTC9.58 LPA9.55 LPA

देखा जाए तो कुल ऑफर की संख्या नए डेटा में थोड़ी बढ़ी है, जबकि BTech का औसत CTC लगभग बराबर बना हुआ है. MTech में इस बार सुधार दिख रहा है, जो एक पॉजिटिव संकेत है.

NIT राउरकेला के स्टूडेंट्स का डेटा

सिर्फ प्लेसमेंट ही नहीं, स्टूडेंट्स ने कॉम्पिटिशन में भी झंडे गाड़े हैं. Smart India Hackathon में पहला प्रीज, C2S Analog Design Hackathon में 7.5 लाख का कैश प्राइज, और Robofest गुजरात में मेज सॉल्विंग कैटेगरी में पूरे 10 लाख का प्राइज जीता गया. क्लासरूम के बाहर भी कैंपस का दबदबा बरकरार है.

Best BTech College NIT Rourkela Placement 2026-27 Check Here

Google से लेकर मर्सिडीज तक जॉब ऑफर

Google, Amazon, Microsoft, Qualcomm, Samsung, ExxonMobil, D E Shaw, Deloitte, Mercedes जैसी दिग्गज कंपनियां कैंपस में आईं. कुल मिलाकर NIT राउरकेला का प्लेसमेंट सीजन सिर्फ नंबर्स की कहानी नहीं, बल्कि मेहनत और मौकों के परफेक्ट मेल की कहानी है.


NIT राउरकेला का प्लेसमेंट रिकॉर्ड

सेक्टर वाइज ऑफर

  • सॉफ्टवेयर और IT: 16.6 प्रतिशत
  • पावर एंड हैवी: 13.9 प्रतिशत
  • BFSI: 11.8 प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक्स
  • सेमीकंडक्टर और VLSI: 8.5 प्रतिशत
  • ऑयल एंड गैस, एजुकेशन: 7.7 प्रतिशत

ब्रांच वाइज प्लेसमेंट रिकॉर्ड

अगर ब्रांच वाइज बात करें तो सबसे ज्यादा हाईएस्ट CTC कंप्यूटर साइंस (CS) को मिला, पूरे 131 LPA के साथ. इसके बाद EC ब्रांच 81.14 LPA के साथ दूसरे नंबर पर रही और EE ने 62.74 LPA का आंकड़ा छुआ. इंजीनियरिंग ओवरऑल सबसे आगे रहा जबकि प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर, जनरल साइंसेज और मैनेजमेंट जैसे स्ट्रीम भी अपनी जगह बनाते दिखे.

ये भी पढ़ें: IIT ISM धनबाद में BTech CSE की सीट कितनी मुश्किल से मिलती है, JoSAA डेटा से समझें

पिछले साल का प्लेसमेंट रिकॉर्ड

2025-26 सीजन की सबसे बड़ी हेडलाइन यही है, किसी स्टूडेंट को 1.31 करोड़ का पैकेज मिला. सिर्फ एक ही नहीं, बल्कि 86 स्टूडेंट्स को 30 लाख से ऊपर की सैलरी वाले ऑफर मिले. यहां हाई पैकेज कोई अपवाद नहीं, बल्कि ट्रेंड बन चुका है.

कोर्स2025-26 औसत CTC
BTech15.40 LPA
MTech11.74 LPA
Int MSc9.24 LPA
Dual Degree9.58 LPA

ये भी पढ़ें: NIT जमशेदपुर में BTech CSE के लिए कितनी चाहिए रैंक? देखें JoSAA क्लोजिंग रैंक


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >