Best BTech College: बीटेक के लिए बेस्ट हैं यूपी के दो कॉलेज, प्लेसमेंट करोड़ों में, Google से जॉब ऑफर

Best BTech College: जेईई मेन्स 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी हो गया है. ऐसे में अगर आप उत्तर प्रदेश में रहकर इंजीनियरिंग में करियर बनाना चाहते हैं तो आपको बेस्ट कॉलेज के बारे में पता होना जरूरी है. यूपी में कई ऐसे कॉलेज हैं जिनका प्लेसमेंट रिकॉर्ड शानदार होता जा रहा है.

Best BTech College: 12वीं के बाद अगर इंजीनियरिंग में करियर बनाना चाहते हैं तो कॉलेजों में कैंपस प्लेसमेंट सेशन को ध्यान में रखना जरूरी है. यूपी के दो कॉलेज का प्लेसमेंट सभी से आगे निकल चुका है. जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड के बेस्ड पर इन कॉलेजों में दाखिला पा सकते हैं. बेहतर करियर ग्रोथ के लिए आइए इन कॉलेज के प्लेसमेंट रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं.

Best BTech College: IIT BHU और IIT कानपुर

यूपी के दो कॉलेज इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी यानी IIT बीएचयू और IIT कानपुर का प्लेसमेंट रिकॉर्ड शानदार देखा गया है. यहा के 1500 से ज्यादा छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट में जॉब मिल गई है.

IIT कानपुर प्लेसमेंट रिकॉर्ड

आईआईटी कानपुर ने 02 दिसंबर 2024, दिन सोमवार को एक प्रेस स्टेटमेंट में कहा कि कैंपस प्लेसमेंट के पहले दिन 579 स्टूडेंट्स को जॉब ऑफर मिला है. जिसमें से 523 स्टूडेंट्स को कैंपस प्लेसमेंट और प्री-प्लेसमेंट ऑफर्स (PPOs) के जरिए जॉब ऑफर दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: UPSC Topper From Bihar: बिहार के इस जिले ने दिया सरप्राइज, 4 छात्रों ने यूपीएससी में गाड़ा झंडा

Microsoft में प्लेसमेंट

आईआईटी कानपुर के छात्रों को दुनिया की टॉप कंपनियों जैसे Microsoft, टेक्सास इंस्ट्रूमेंट, डेटाब्रिक्स, गूगल, अमेरिकन एक्सप्रेस, एसएलबी और ड्यूश बैंक से जॉब ऑफर आए हैं. प्लेसमेंट के पहले दिन बड़ी संख्या में मल्टी नेशनल कंपनियों से प्लेसमेंट ऑफर आए हैं.

IIT BHU

बीटेक इंजीनियरिंग कोर्स के लिए आईआईटी बीएचयू छात्रों की पहली पसंद होती है. IIT बीएचयू का कैंपस प्लेसमेंट रिकॉर्ड शानदार है. यहां हर साल सैकड़ों मल्टी नेशनल कंपनियां जॉब ऑफर देती हैं. पहले ही राउंड में यहां के 1010 छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट मिल गया है.

IIT BHU हाईएस्ट प्लेसमेंट

इस साल IIT BHU में प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान औसत पैकेज में पिछले वर्षों की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है. जबकि हाईएस्ट प्लेसमेंट 1.65 करोड़ का देखा गया है. कई छात्रों ने 50 लाख से रुपये 70 लाख रुपये की रेंज में पैकेज हासिल किया.

ये भी पढ़ें: UPSC CSE Marks 2025: नहीं टूटा यूपीएससी का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, देखें टॉपर शक्ति दुबे की मार्कशीट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >