Google को पसंद आया बिहार का ये BTech कॉलेज, 19 स्टूडेंट्स को मिला प्री प्लेसमेंट ऑफर, देखें पूरी लिस्ट

Best BTech College IIT Patna: Google जैसी दिग्गज टेक कंपनियों में जॉब पाना हर स्टूडेंट का सपना होता है. गूगल भी भारतीय छात्रों में बढ़ चढ़कर रुचि दिखा रहा है. हाल ही में बिहार के नंबर 1 इंजीनियरिंग कॉलेज IIT पटना के 19 छात्रों को Google से प्री प्लेसमेंट ऑफर मिला है.

Best BTech College IIT Patna: बिहार में अगर आप ऐसा इंजीनियरिंग कॉलेज ढूंढ रहे हैं जहां पढ़ाई के साथ-साथ शानदार प्लेसमेंट भी मिलता है, तो IIT Patna सबसे बड़ा नाम बना चुका है. देश की बड़ी टेक कंपनियां अब इस संस्थान के छात्रों पर खुलकर भरोसा दिखा रही हैं. इसका बड़ा उदाहरण तब देखने को मिला जब गूगल ने आईआईटी पटना के 19 छात्रों को प्री प्लेसमेंट ऑफर यानी PPO दे दिया. आइए कॉलेज के प्लेसमेंट रिकॉर्ड पर करीब से नजर डालते हैं.

What is PPO: क्या होता है प्री प्लेसमेंट ऑफर?

प्री प्लेसमेंट ऑफर यानी PPO वह ऑफर होता है जो किसी छात्र को इंटर्नशिप के दौरान शानदार प्रदर्शन करने पर सीधे नौकरी के रूप में मिल जाता है. मतलब छात्र का फाइनल इंटरव्यू लगभग वहीं खत्म हो जाता है. जिन स्टूडेंट्स को Google ने PPO दिया है, उन्होंने अपनी इंटर्नशिप के दौरान ऐसा काम किया कि कंपनी ने उन्हें तुरंत अपने साथ जोड़ने का फैसला कर लिया.

इन 19 स्टूडेंटस को मिला PPO

क्रम संख्याछात्र का नामइंजीनियरिंग शाखा
1वंशिका गर्गमैकेनिकल इंजीनियरिंग
2सत्यम पटेलकंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
3अस्तिव पांडेयकंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
4दिव्यम गोयलकंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
5दीपदासआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
6एरम मेराजकंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
7हर्ष दहियाकंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
8सिद्धार्थ श्रीवास्तवकंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
9आंचल दुबेकंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
10सोनालिका चंद्राकंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
11ईशा जायसवालकंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
12अमन वैभव झाआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
13आकाश श्रीवास्तवकंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
14तनिषा गर्गआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
15तनिष्का गुप्ताकंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
16वैशिका अग्रवालआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
17रोशन कुमार वर्मामैकेनिकल इंजीनियरिंग
18अभिनव गुप्ताकंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
19ऋषिकेश चौधरीकंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग

हालांकि, आईआईटी पटना (IIT Patna) ने पिछले साल इंटर्नशिप ऑफर को लेकर जो डेटा शेयर किया था उसमें 26 स्टूडेंट्स का सेलेक्शन Google में इंटर्नशिप के लिए हुआ था. इन स्टूडेंट्स में से 19 को प्री प्लेसमेंट ऑफर मिलना एक बड़ा अचीवमेंट है.

IIT Patna Placement Records Check Here

किस ब्रांच का दबदबा?

आईआईटी पटना के इस प्लेसमेंट डेटा को देखें तो सबसे ज्यादा छात्रों का चयन कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ब्रांच में हुआ है. कुल 19 छात्रों में से लगभग 13 छात्र इसी ब्रांच से हैं. इसके बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (BTech AI) के 4 स्टूडेंट्स और मैकेनिकल इंजीनियरिंग के 2 स्टूडेंट्स को Google से प्री प्लेसमेंट ऑफर मिला है.

IIT Patna Placement Process: कैसे होता है कैंपस प्लेसमेंट?

आईआईटी पटना (IIT Patna) में प्लेसमेंट सिर्फ एक दिन का काम नहीं होता. इसके पीछे पूरे 4 साल की मेहनत छिपी होती है. यहां का करियर डेवलपमेंट और काउंसलिंग सेंटर छात्रों को शुरू से ही इंडस्ट्री के हिसाब से तैयार करना शुरू कर देता है. प्लेसमेंट के स्टेप्स नीचे देख सकते हैं-

  • सबसे पहले छात्रों की स्किल्स पर काम होता है.
  • कोडिंग, प्रोग्रामिंग, डेटा स्ट्रक्चर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और कम्युनिकेशन स्किल्स पर लगातार ट्रेनिंग दी जाती है.
  • इसके बाद तीसरे साल में छात्रों को इंटर्नशिप के मौके मिलने शुरू हो जाते हैं.
  • बड़ी कंपनियां कैंपस में आकर टेस्ट और इंटरव्यू लेती हैं. जिन छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहता है, उन्हें इंटर्नशिप के बाद PPO मिल जाता है.
  • जो छात्र PPO हासिल नहीं कर पाते, वे फाइनल प्लेसमेंट ड्राइव में शामिल होते हैं जहां देश-विदेश की बड़ी कंपनियां भर्ती के लिए आती हैं.

IIT Patna में इन कंपनियों से आए ऑफर

Best BTech College in Bihar: क्यों है IIT पटना नंबर 1?

आईआईटी पटना सिर्फ प्लेसमेंट के लिए ही मशहूर नहीं है. यहां की कैंपस लाइफ भी छात्रों को काफी पसंद आती है. आधुनिक लैब्स, बड़ा ग्रीन कैंपस, टेक फेस्ट, हैकाथॉन और स्टार्टअप कल्चर यहां की पहचान बन चुके हैं.

NIRF Ranking की बात करें तो IIT Patna ने इस साल जबरदस्त छलांग लगाया है. पिछले साल इस संस्थान को टॉप इंजीनियरिंग कॉलेजों की लिस्ट में 34वीं रैंक मिली थी. लेकिन इस बार इसका प्रदर्शन इतना बेहतर रहा कि यह सीधे 19वें स्थान पर पहुंच गया है. महज एक साल में 15 पायदान ऊपर आ गया.

यह भी पढ़ें: कम फीस, तगड़ा प्लेसमेंट और NIT का टैग, BTech के लिए बेस्ट है बिहार का ये कॉलेज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >