IIT हुआ पीछे, इस कॉलेज के 16 छात्रों को Google में प्लेसमेंट, सबको 50 लाख से ज्यादा का पैकेज

Best BTech College Google Placement: टॉप प्लेसमेंट की बात जब भी सामने आती है तो सबसे ऊपर IITs का नाम आता है. हालांकि, एक कॉलेज के प्लेसमेंट रिकॉर्ड ने आईआईटी को भी पीछे छोड़ दिया है. इस कॉलेज से एक-दो नहीं बल्कि 16 छात्रों को Google में प्लेसमेंट मिला है.

Best BTech College Google Placement: जब भी देश में टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज और शानदार प्लेसमेंट की बात होती है, तो सबसे पहले IITs का नाम लिया जाता है. लेकिन साल 2025 में एक ऐसा कॉलेज सामने आया है, जिसने प्लेसमेंट के मामले में IITs को भी पीछे छोड़ दिया है. इस कॉलेज के 16 छात्रों को सीधे Google India में जॉब ऑफर मिला है और सभी का पैकेज 50 लाख रुपये से ज्यादा बताया जा रहा है.

इस शानदार उपलब्धि को हासिल करने वाला कॉलेज है इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट यानी IIITM ग्वालियर. यह कॉलेज मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में स्थित है. IIITM को पहले भी टेक्निकल एजुकेशन और इंडस्ट्री फोकस्ड पढ़ाई के लिए जाना जाता रहा है, लेकिन इस बार इसके प्लेसमेंट रिकॉर्ड ने सभी को चौंका दिया है.

Best BTech College Google Placement: गूगल में प्लेसमेंट

IIITM ग्वालियर के लिए सबसे बड़ी खबर यह है कि यहां के 16 छात्रों को Google India में प्लेसमेंट मिला है. आमतौर पर Google जैसी बड़ी टेक कंपनी में सेलेक्शन पाना आसान नहीं होता. इसके लिए मजबूत टेक्निकल स्किल्स, कोडिंग नॉलेज और प्रॉब्लम सॉल्विंग की जरूरत होती है. इन छात्रों ने अपनी मेहनत से साबित कर दिया कि सिर्फ IIT ही नहीं, दूसरे कॉलेजों के स्टूडेंट्स भी टॉप कंपनियों तक पहुंच सकते हैं.

IIITM Gwalior Placement Record 2025 Check Here

38 छात्रों को 50 लाख का पैकेज

कॉलेज की ओर से जारी प्लेसमेंट रिपोर्ट 2025 के अनुसार, IIITM ग्वालियर के 38 छात्रों को 50 लाख रुपये से ज्यादा का पैकेज मिला है. वहीं 17 ऐसे स्टूडेंट्स भी हैं जिन्हें 30 लाख रुपये से ज्यादा का पैकेज ऑफर हुआ है. ये आंकड़े दिखाते हैं कि यह कॉलेज अब Best BTech College की लिस्ट में मजबूती से अपनी जगह बना चुका है.

इस प्लेसमेंट रिकॉर्ड के बाद यह साफ हो गया है कि अगर सही कॉलेज, सही माहौल और सही मेहनत हो तो बड़े पैकेज और बड़ी कंपनी तक पहुंचना संभव है. IIITM ग्वालियर की यह सफलता उन छात्रों के लिए प्रेरणा है जो BTech करने के बाद Google, Amazon या Microsoft जैसी कंपनियों में नौकरी का सपना देखते हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली में BTech के टॉप 5 इंजीनियरिंग कॉलेज, Google और Microsoft में प्लेसमेंट के लिए हैं मशहूर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ravi Mallick

रवि मल्लिक, प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेट राइटर हैं. सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी के रहने वाले हैं. यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई. भारतेंदु हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज से स्कूलिंग खत्म करने के बाद महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया. इसके बाद पत्रकारिता की ओर दिलचस्पी जगी और आगे की पढ़ाई के लिए लखनऊ चले गए. स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और साल 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा और एक लोकर वेबसाइट के साथ काम किया. डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत होने के चलते रवि मल्लिक Digital News को अच्छे से समझते भी हैं और उसे तराशना भी जानते हैं. पॉलिटिक्स, क्राइम और बिग ब्रेकिंग खबरों पर हाथ साफ करने के बाद साल 2019 में रवि की रुचि एजुकेशन न्यूज की ओर हुई. अमर उजाला के सफलता प्लेटफॉर्म से उन्होंने एजुकेशन की खबरों पर काम करना शुरू किया. एजुकेशन न्यूज पर काम शुरू करने के साथ-साथ रवि के करियर की गाड़ी भी आगे चली. साल 2020 में उन्होंने TV9 भारतवर्ष डिजिटल ज्वाइन किया और इस संस्थान में Career कैटेगरी की शुरुआत की. यहां करियर कैटेगरी पर काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए. साल 2024 में रवि मल्लिक Times Network के टाइम्सनाउ हिंदी के एजुकेशन टीम के साथ जुड़े. जॉब, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट की खबरों पर काम करते हुए एक साल पूरा किया. साल 2025 से रवि प्रभात खबर डिजिटल की यंग और एनर्जेटिक टीम के साथ जुड़े हैं. रवि युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करेंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना पसंद करते हैं. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE, CUET और NEET जैसे कॉम्पिटेटिव एग्जाम इनके लिए स्मार्ट टिप्स तैयार करना अच्छा लगता है. एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में छात्रों को बताना पसंद है. कॉलेजों के बारे में डिटेल्स में बताना हो या किसी कोर्स की पूरी जानकारी रवि अच्छे से समझा सकते हैं. एजुकेशन न्यूज पर 7 साल का अनुभव रखने वाले रवि मल्लिक के लिए युवाओं को प्रेरित करना, उनके बीच के मुद्दों को उठाना, सही व सटीक जानकारी देना ही प्राथमिकता रही है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >