IIT MANDI से पाएं BTech या MBA की डिग्री, लाखों के पैकेज में होती है प्लेसमेंट

IIT MANDI में पढ़ाई करके पाएं टेक्नोलॉजी, इनोवेशन और करियर ग्रोथ का मौका. यहां BTech और MBA जैसे कोर्सेज के साथ मॉडर्न एजुकेशन, बेहतरीन कैंपस और इंडस्ट्री से मजबूत कनेक्शन मिलते हैं. इसी वजह से स्टूडेंट्स को बड़ी-बड़ी कंपनियों में हाई सैलरी पैकेज के साथ प्लेसमेंट भी मिलती है.

IIT MANDI:अगर आप इंजीनियरिंग या मैनेजमेंट में अच्छा करियर बनाना चाहते हैं. तो IIT मंडी आपके लिए बहुत अच्छा ऑप्शन है. हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत कामंड घाटी में बना यह IIT शांत माहौल, मॉडर्न क्लासरूम और नई टेक्नोलॉजी की पढ़ाई के लिए मशहूर है. यहां बच्चें सिर्फ किताबें नहीं पढ़ते, बल्कि प्रोजेक्ट, रिसर्च और इंडस्ट्री से जुड़कर कुछ नया सीखते हैं.


कोर्स की बात करें तो यहां BTech, MTech, MSc और PhD जैसी पढ़ाई होती है. इसके साथ-साथ AI (Artificial Intelligence), Robotics, Data Science जैसे नए और एडवांस कोर्स भी पढ़ाए जाते हैं जो आज के समय में काफी डिमांड में हैं.

प्लेसमेंट की बात करें तो IIT मंडी का प्लेसमेंट रिकॉर्ड लगातार बढ़ता जा रहा है. बड़ी-बड़ी टेक कंपनियां यहां से स्टूडेंट्स को हायर करती हैं और अच्छे पैकेज ऑफर करती हैं. कुल मिलाकर अगर आप एक ऐसा इंस्टीट्यूट चाहते हैं जहां पढ़ाई के साथ-साथ रिसर्च, टेक्नोलॉजी और करियर ग्रोथ सब कुछ मिले, तो IIT मंडी एक अच्छा ऑप्शन है.

IIT MANDI का BTech और MBA कोर्स

BTech

यह 4 साल का अंडरग्रेजुएट कोर्स है जिसमें इंजीनियरिंग की अलग-अलग ब्रांच पढ़ाई जाती हैं जैसे:

  • कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग

इस कोर्स में शुरुआत से ही स्टूडेंट्स के टेक्निकल बेस को मजबूत कराया जाता है. पहले साल में बेसिक साइंस और मैथ्स पढ़ाई जाती है उसके बाद धीरे-धीरे ब्रांच से जुड़े मेन सब्जेक्ट्स शुरू होते हैं. साथ में लैब वर्क, प्रोजेक्ट्स और कोडिंग/डिजाइन पर भी फोकस किया जाता है. फाइनल ईयर में इंडस्ट्री प्रोजेक्ट और इंटर्नशिप का मौका मिलता है जिससे जॉब के लिए अच्छी तैयारी हो जाती है.

एडमिशन कैसे होता है


IIT MANDI में एडमिशन लेने के लिए सबसे पहले 12वीं में अच्छे नंबर लाना जरूरी होता है खासकर IIT मंडी फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स में. इसके बाद स्टूडेंट्स को JEE Main और फिर उसमें क्वालिफाई करने के बाद JEE Advanced देना होता है. JEE Advanced में अच्छा रैंक आने पर ही IIT में एडमिशन का मौका मिलता है.


फिर एक बार JEE Advanced क्लियर होने के बाद JoSAA (Joint Seat Allocation Authority) काउंसलिंग के जरिए सीट अलॉट की जाती है. इसमें स्टूडेंट अपनी रैंक और पसंद के अनुसार कॉलेज और ब्रांच चुनते हैं.

फीस

  • कुल फीस (4 साल में): लगभग 8.25 लाख से 10.27 लाख रुपये तक होती है
  • पहला साल: करीब 2.14 लाख रुपये फीस होती है
  • SC/ST/PwD छात्रों को ट्यूशन फीस में छूट मिलती है. खर्च में हॉस्टल और मेस का अलग खर्च है

प्लेसमेंट


एवरेज पैकेज: 21 से 26 लाख रुपये (CSE में ज्यादा) तक
हाईएस्ट पैकेज: 54 से 60 लाख रुपये तक
प्लेसमेंट दर: 80-90%+

प्लेसमेंट के दौरान बड़ी कंपनियां आती हैं जैसे Microsoft, Amazon, Google, Infosys, HCL, TCS, ICICI आदि.

MBA कोर्स

यह पोस्टग्रेजुएट मैनेजमेंट कोर्स है जिसमें स्टूडेंट्स बिजनेस और मैनेजमेंट से जुड़े अलग-अलग सब्जेक्ट में एडवांस पढ़ाई करते हैं. इस कोर्स में थ्योरी के साथ-साथ प्रैक्टिकल लर्निंग पर भी फोकस किया जाता है. स्टूडेंट्स को मार्केटिंग, फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्स, ऑपरेशंस और स्ट्रैटेजी जैसे विषयों की गहरी समझ दी जाती है. इसमें केस स्टडी, ग्रुप डिस्कशन, प्रेजेंटेशन और इंडस्ट्री प्रोजेक्ट्स भी शामिल होते हैं.

MBA करने के बाद स्टूडेंट्स को कॉर्पोरेट सेक्टर में मैनेजर, कंसल्टेंट, एनालिस्ट और लीडरशिप रोल्स में अच्छे करियर के मौके मिलते हैं. यहां MBA इन डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का कोर्स ऑफर किया जाता है, जोकि 2 साल का होता है. साथ ही Integrated MBA (IMBA) का कोर्स ऑफर किया जाता है, जोकि 5 साल का कोर्स है.

MBA में एडमिशन कैसे होता है?

  • ग्रेजुएशन में कम से कम 60% अंक जनरलया के लिए और 55% (SC/ST)के लिए
  • CAT परीक्षा के स्कोर के आधार पर एडमिशन मिलता है
  • एडमिशन के दौरान ग्रुप डिस्कशन (GD) और पर्सनल इंटरव्यू (PI) भी होता है
  • Integrated MBA के लिए JEE Main + इंटरव्यू होता है

फीस

  • कुल फीस ( 2 साल के लिए ) : लगभग 6.80 लाख से 9 लाख रुपये तक होती है
  • SC/ST/PwD को ट्यूशन में छूट होती है साथ ही स्कॉलरशिप और लोन भी उपलब्ध है

प्लेसमेंट

  • हाईएस्ट पैकेज: 39 लाख रुपये तक
  • एवरेज पैकेज: 16 से 18 लाख रुपये तक
  • जॉब्स के लिए अलग-अलग सेक्टर है जैसे डेटा साइंस, एनालिटिक्स, कंसल्टिंग और फाइनेंस

क्यों चुनें IIT मंडी?

हिमालय की सुंदर घाटी में शांत और स्वच्छ कैंपस
AI, रोबोटिक्स, क्वांटम और क्लाइमेट चेंज जैसे नए विषय मौजूद हैं
अच्छे टीचर और कंपनियों से मजबूत कनेक्शन
प्रैक्टिकल सीख और इनोवेशन का अच्छा मौका

तो अगर आप भी BTech या MBA की डिग्री अच्छे कॉलेज से लेना चाहते हैं वो भी अच्छी पैकेज के साथ तो ये मौका न छोड़े और तैयारी शुरू कर दें. साथ ही अगर आप इस साल JEE Main या JEE Advanced की परीक्षा दे रहे हैं तो आप IIT मंडी में एडमिशन ले सकते हैं. लेकिन रिजल्ट और स्कोर आने के बाद भी आप काउंसलिंग में शामिल हो पाएंगे.

यह भी पढ़े: सरकारी vs निजी कॉलेज: कौन सा है आपके लिए सही? इन 5 बातों का रखें ध्यान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Bhumi Sharma

Bhumi Sharma is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >