ANMMC MBBS Seat Admission 2026: बिहार के गया में स्थित सरकारी मेडिकल कॉलेज अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में MBBS में एडमिशन नीट यूजी स्कोर से होता है. नेशनल मेडिकल काउंसिल (NMC) पर उपलब्ध डेटा के अनुसार ANMMC कॉलेज में MBBS की कुल 120 सीटें हैं. इस कॉलेज में एडमिशन लेने से पहले यहां की फीस और एडमिशन प्रोसेस के बारे में विस्तार से जान लें.
कौन ले सकता है MBBS में एडमिशन?
इस कॉलेज में MBBS में प्रवेश के लिए उम्मीदवार का NEET UG परीक्षा पास करना जरूरी है. इसके अलावा 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी और अंग्रेजी विषय होना अनिवार्य है.
सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 12वीं में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी में कुल मिलाकर कम से कम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए. वहीं SC, ST और OBC वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए यह न्यूनतम अंक 40 प्रतिशत निर्धारित हैं.
NEET UG की मेरिट लिस्ट में आने वाले उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए बुलाया जाता है. काउंसलिंग के दौरान सीट मिलने पर तय समय के भीतर कॉलेज में रिपोर्ट करना जरूरी होता है. समय पर रिपोर्ट नहीं करने पर आवंटित सीट रद्द की जा सकती है.
Bihar MBBS College ANMMC MBBS Admission 2026 Details Check Here
फीस कितनी देनी होगी?
सरकारी मेडिकल कॉलेज होने की वजह से यहां MBBS की फीस निजी मेडिकल कॉलेजों की तुलना में काफी कम है. एडमिशन के समय छात्रों को अलग-अलग मद में फीस जमा करना होता है. फीस स्ट्रक्चर नीचे देख सकते हैं-
| फीस का विवरण | राशि (रुपये में) |
| एडमिशन शुल्क | 100 |
| वार्षिक ट्यूशन फीस | 6,000 |
| कॉलेज एक्टिविटी शुल्क | 1,400 |
| पहले वर्ष में कुल शुल्क | 9,700 |
| हॉस्टल शुल्क (प्रति वर्ष) | 6,000 |
| साढ़े चार साल के MBBS कोर्स की कुल फीस | 27,000 |
ANMMC MBBS Admission Process: कैसे होता है एडमिशन?
NEET UG का रिजल्ट आने के बाद मेडिकल काउंसलिंग कमेटी और बिहार की संबंधित काउंसलिंग एजेंसी की ओर से काउंसलिंग आयोजित की जाती है. उम्मीदवारों को अपनी रैंक के अनुसार कॉलेज और कोर्स का विकल्प भरना होता है.
अगर छात्र को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज आवंटित होता है, तो उसे निर्धारित तारीख पर जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ कॉलेज पहुंचकर एडमिशन प्रक्रिया पूरी करनी होती है. दस्तावेजों के सत्यापन और फीस जमा होने के बाद ही प्रवेश पक्का माना जाता है.
अगर कोई उम्मीदवार निर्धारित समय पर एडमिशन नहीं लेता है, तो उसकी सीट अगले पात्र उम्मीदवार को आवंटित कर दी जाती है. आमतौर पर सभी एडमिशन प्रक्रिया सितंबर के अंत तक पूरी कर ली जाती है.
ये भी पढ़ें: जॉब के साथ UG, PG और PhD करने का मौका, ये 5 ओपन यूनिवर्सिटी हैं बेस्ट ऑप्शन
