AMU Counselling 2024: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुआ शुरू, देखें शेड्यूल

AMU Counselling 2024: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के द्वारा काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दी गई है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते है.

AMU Counselling 2024: अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में राउंड 1 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो 4 जुलाई को शुरू कर दी गई थी. रजिस्ट्रेशन विंडो 6 जुलाई, 2024 को बंद कर दी जाएगी.जो उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में भाग लेने को इच्छुक हैं, वे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट amucontrollerexams.com के माध्यम से आवेदन कर सकते है.

AMU Counselling 2024: 14 से 16 जुलाई के बीच करना होगा प्रवेश शुल्क का भुगतान

विश्वविद्यालय ने घोषणा की है कि राउंड 1 एएमयू काउंसलिंग 2024 सीट एलॉटमेंट रिजल्ट 12 से 13 जुलाई के बीच जारी किए जाएंगे, जो एएमयू द्वारा प्रस्तावित विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया का एक जरूरी हिस्सा है.आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, राउंड 1 सीट एलॉटमेंट में चयनित उम्मीदवारों द्वारा प्रवेश की स्वीकृति और प्रवेश शुल्क का भुगतान 14 जुलाई, 2024 और 16 जुलाई, 2024 के बीच होगा.काउंसलिंग के माध्यम से, एएमयू बीटेक, बीएससी (नर्सिंग), बीएससी, डिप्लोमा (पैरामेडिकल), बीआरटीटी, बीए (फॉरेन लैंग्वेज), एमएससी (बायो टेक्नोलॉजी), एमबीए, एमबीए (आईबी) और एमबीए (इस्लामिक बैंकिंग एंड फाइनेंस) में प्रवेश प्रदान किया जाएगा.एमबीए (हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन), एमबीए (एग्री बिजनेस), एमबीए (फाइनेंशियल मैनेजमेंट), एमबीए (टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट), एमआईआरएम, एमएचआरएम, बीए एलएलबी, एलएलएम, एमएसडब्ल्यू, और एमए (मास कम्युनिकेशन) जैसे कोर्सेज में भी छात्र एडमिशन ले सकते हैं.

Also Read: Dams And Reservoirs of India: जानें भारत में मौजूद बांधो के बारे में, सूची एवं अन्य जानकारी

एएमयू राउंड 1 सीट एलॉटमेंट के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

•आधिकारिक वेबसाइट www.amucontrollerexams.com को ओपन करें.

•होम पेज पर एएमयू राउंड 1 सीट एलॉटमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए लिंक देखें और उस पर क्लिक करें.

•उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और आवश्यक दस्तावेजों को अपलोड और विकल्प भरने जैसे चीजों को पूरा कर सकते है.

•डिटेल्स को एक बार फिर से वेरिफाई करें, आवेदन फॉर्म जमा करें.पेज डाउनलोड करें और आगे की जरूरतों के लिए इसका प्रिंट आउट निकाल लें.

AMU Counselling 2024: एएमयू काउंसलिंग 2024 प्रवेश प्रक्रिया के लिए मुख्य तिथियां

•रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग की विंडो बंद होने की तिथि: 6 जुलाई, 2024

•डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन प्रोसेस: 7-9 जुलाई, 2024

•डॉक्यूमेंट री सबमिशन ऑप्शन: 10 जुलाई, 2024

•डॉक्यूमेंट का री वेरिफिकेशन: 11 जुलाई 2024 तक

•सीट एलॉटमेंट रिजल्ट: 12-13 जुलाई, 2024 के बीच

Also Read: Career Guidance: क्या आप है कॉलेज ड्रॉपआउट, ये करियर ऑप्शंस दिलाएंगे जॉब

Also Read: Delhi University: दिल्ली विश्वविद्यालय ने जारी किया 2024-25 एकेडमिक कैलेंडर, यहां करें चेक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pranav Aditya

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >