AMU Admission 2026: अगर आपने 12वीं तक की पढ़ाई कर ली है और ग्रेजुएशन के बाद किसी यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करना चाहते हैं तो आपके लिए काम की खबर है. AMU ने अलग-अलग UG और PG कोर्स के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू कर दी है. स्टूडेंट्स अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स पाने के लिए अप्लाई कर सकते हैं. इससे पहले जानते हैं कि AMU में कौन-कौन से कोर्स ऑफर किए जाते हैं और आवेदन की पूरी प्रक्रिया क्या है.
यूनिवर्सिटी ने आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स, एजुकेशन, एग्रीकल्चर, थियोलॉजी और फाइन आर्ट्स सहित कई क्षेत्रों में UG-PG कोर्स के लिए सीटें घोषित की हैं. कुछ प्रोग्रामों में CUET और NCET के माध्यम से एडमिशन मिलेगा. वहीं कुछ सब्जेक्ट्स के लिए AMU खुद अपनी प्रवेश परीक्षा आयोजित करेगा.
इन कोर्स में NCET से मिलेगा एडमिशन
BEd, बीए, बीएड और BSc, BEd जैसे इंटीग्रेटेड कोर्स में एडमिशन NCET 2026 के स्कोर के आधार पर होगा. बीएससी (ऑनर्स) कृषि, मैथ्स, फिजिक्स, केमिस्ट्री जैसे कुछ विषयों में प्रवेश के लिए AMU की अपनी परीक्षा ली जाएगी और मेरिट सूची के आधार पर सीटें दी जाएंगी.
आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क कोर्स के अनुसार अलग-अलग तय किया गया है. आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से जमा होगा. विभिन्न प्रोग्राम के लिए फीस 750 रुपये से 1,050 रुपये के बीच तय की गई है. खास बात यह है कि अभ्यर्थी एक ही आवेदन फॉर्म के जरिए एक से ज्यादा कोर्स के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं.
कैसे करें अप्लाई?
- छात्र एएमयू की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं.
- सही कोर्स को चुनें.
- प्रवेश का माध्यम (CUET/NCET/AMU Test) ध्यान से चुनें.
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स स्कैन करके अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क समय पर जमा करें.
फॉर्म भरते समय किसी भी तरह की गलती से बचें क्योंकि बाद में सुधार का मौका सीमित हो सकता है. ऐसे में फॉर्म ध्यान से भरें. अलग-अलग कोर्स की पात्रता और परीक्षा तिथि अलग-अलग है, इसलिए आधिकारिक साइट पर जानकारी समय-समय पर जांचना जरूरी है.
यह भी पढ़ें- दिल्ली में 911 पदों पर निकली सरकारी नौकरी, आज से करें ऑनलाइन अप्लाई
