AMU Admission: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (AMU) भारत की टॉप सेंट्रल यूनिवर्सिटीज में से एक है. हर साल हजारों स्टूडेंट्स यहां एडमिशन लेने के लिए अप्लाई करते हैं. AMU में स्कूल से लेकर पीएचडी तक के कोर्स उपलब्ध हैं. इस यूनिवर्सिटी में ज्यादातर कोर्स में एडमिशन एंट्रेंस एग्जाम के जरिए होता है. NIRF रैंकिंग 2025 में AMU को भारत की टॉप यूनिवर्सिटीज में 10वां रैंक मिला है. पढ़ाई और रिसर्च के मामले में यह कॉलेज आज भी देश के सबसे बेहतरीन इंस्टीट्यूट में से एक है. NAAC से AMU को A+ ग्रेड प्राप्त है. आइए जानते हैं कि यहां (AMU Admission) एडमिशन प्रोसेस क्या है. साथ ही कौन-कौन से कोर्स उपलब्ध है.
कोर्स डिटेल्स
एएमयू (AMU Admission) में कई कोर्स उपलब्ध हैं. यहां स्टूडेंट अपनी रुचि के अनुसार आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स, इंजीनियरिंग, मेडिकल और प्रोफेशनल कोर्स चुन सकते हैं. नीचे कोर्स की डिटेल्स देख सकते हैं-
- BA
- BSc
- BCom
- BTech
- MBBS
- BDS
- BBA
- MBA
- PhD
AMU Admission: एडमिशन प्रोसेस
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में एडमिशन आमतौर पर एंट्रेंस एग्जाम के आधार पर होता है. UG कोर्स में CUET या AMU एंट्रेंस टेस्ट पास करना पड़ता है. MBBS/BDS कोर्स में NEET जैसे नेशनल एग्जाम के स्कोर के माध्यम से एडमिशन मिलता है. एडमिशन रिलेटेड डिटेल्स जानने के लिए स्टूडेंट्स कॉलेज की ऑफिशियल वेबसाइट amu.ac.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.
एडमिशन के लिए ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले AMU की ऑफिशियल वेबसाइट amu.ac.in पर जाएं.
- होमपेज पर Admission सेक्शन में क्लिक करें.
- अब आप जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें.
- फिर एप्लीकेशन फीस जमा करें.
- लास्ट में फॉर्म को डाउनलोड या प्रिंटआउट निकाल लें.
AMU में कोर्स के हिसाब से एलिजिबिलिटी अलग-अलग होती है. UG कोर्स के लिए स्टूडेंट का 12वीं पास होना जरूरी है. साथ ही कम से कम 12वीं में 50% मार्क्स होने चाहिए. पोस्टग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन लेने के लिए रिलेटेड सब्जेक्ट में कैंडिडेट्स ग्रेजुएशन पास हो.
यह भी पढ़ें: CUET UG से BHU में कैसे लें एडमिशन, देखें पिछले साल का कटऑफ
