Admission Alert 2026 : डिजिटल लाइब्रेरी में करें पीजीडी, अन्य कोर्सेज में भी ले सकते हैं प्रवेश

देश के विभिन्न संस्थानों में अलग-अलग कोर्सेज में एडमिशन के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है. जानें कहां, किन कोर्सेज में ले सकते हैं प्रवेश और क्या है जरूरी योग्यता...

Admission Alert 2026 : पुणे स्थित भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान, आर्ट ऑफ स्क्रीन राइटिंग में बेसिक कोर्स करने का मौका दे रहा है, वहीं टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, मुंबई के सेंटर फॉर लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट स्टडीज में डिजिटल लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट में पीजीडी कोर्स में एडमिशन के लिए आवेदन जारी है. इसके साथ ही इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड ने ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्रोग्राम ऑन एक्सपोर्ट इंपोर्ट मैनेजमेंट में एडमिशन का नोटिफिकेशन जारी किया है.

बेसिक कोर्स कर सीखें स्क्रीनराइटिंग का हुनर

संस्थान : भारतीय फिल्म और टेलीविजन संस्थान, पुणे.

कोर्स : बेसिक कोर्स इन द आर्ट ऑफ स्क्रीन राइटिंग. यह एक ऑनलाइन वीकेंड कोर्स है, जिसका संचालन एफटीआईआई, पुणे के सेंटर फॉर ओपन लर्निंग के तहत 29 अगस्त से 1 नवंबर तक गूगल क्लासरूम और गूगल मीट प्लेटफॉर्म पर किया जायेगा.

योग्यता : अभ्यर्थी का कम से कम दसवीं पास होना आवश्यक है.

प्रवेश : पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रवेश मिलेगा.

आवेदन : नोटिफिकेशन में दिये गये लिंक से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

अंतिम तिथि : 14 अगस्त, 2026.

विवरण देखें : https://ftii.ac.in/course/basic-course-in-the-art-of-screenwriting-29-august-01-november-2026-online-and-weekend

डिजिटल लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट में करें पीजीडी

संस्थान : सेंटर फॉर लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट स्टडीज, टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज, मुंबई.

कोर्स : डिजिटल लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन मैनेजमेंट में एक वर्षीय पीजी डिप्लोमा (पीजीडीएलआईएम).

योग्यता : लाइब्रेरी एवं इंफॉर्मेशन साइंस में बैचलर या मास्टर डिग्री या पीएचडी होना चाहिए.

प्रवेश : ऑनलाइन पर्सनल इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर प्रवेश दिया जायेगा.

आवेदन : नोटिफिकेशन में दिये गये लिंक से ऑनलाइन आवेदन करना है.

अंतिम तिथि : 10 अगस्त, 2026.

विवरण देखें : https://admissions.tiss.ac.in/view/5/admissions/stp-admissions/admissions-open-for-postgraduate-diploma-in-digita/

एक्सपोर्ट इंपोर्ट मैनेजमेंट में करें सर्टिफिकेट कोर्स

संस्थान : इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड, दिल्ली.

कोर्स : ऑनलाइन सर्टिफिकेट प्रोग्राम ऑन एक्सपोर्ट इंपोर्ट मैनेजमेंट.

योग्यता : किसी भी विषय में ग्रेजुएट प्रवेश ले सकते हैं.

आवेदन : ऑनलाइन आवेदन करें.

अंतिम तिथि : 15 अगस्त, 2026.

विवरण देखें : https://www.iift.ac.in/archives.php?category=announcements


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti Singh Parihar

Senior Copywriter, 15 years experience in journalism. Have a good experience in Hindi Literature, Education, Travel & Lifestyle...
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >