फिल्म इंडस्ट्री में एक मजबूत करियर का आधार तैयार करनेवाले देश के प्रमुख संस्थान भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (एफटीआईआई) के नये शैक्षणिक सत्र में एडमिशन के लिए आयोजित होनेवाले एंट्रेंस टेस्ट की एप्लीकेशन प्रक्रिया जारी है. एफटीआईआई एंट्रेंस टेस्ट -26 के माध्यम से छात्र स्क्रीन एक्टिंग समेत कई विषषें के डिग्री व डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश हासिल कर सकते हैं…
कोर्स के बारे में जानें
सिनेमा में तीन वर्षीय एमएफए (मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स) कर सकते हैं-डायरेक्शन एवं स्क्रीनप्ले राइटिंग/सिनेमेटोग्राफी/एडिटिंग/साउंड रिकॉर्डिंग एवं साउंड डिजाइन/आर्ट डायरेक्शन एवं प्रोडक्शन डिजाइन में स्पेशलाइजेशन के साथ .
सिनेमा में दो वर्षीय एमएफए की पढ़ाई करने का विकल्प है- स्क्रीन एक्टिंग/ स्क्रीन राइटिंग (फिल्म, टीवी एवं वेब सीरीज) में स्पेशलाइजेशन के साथ .
एक वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएट सर्टिफिकेट कोर्स इन टेलीविजन कर सकते हैं-डायरेक्शन/इलेक्ट्रॉनिक सिनेमेटोग्राफी/वीडियो एडिटिंग/ साउंड रिकॉर्डिंग एवं टेलीविजन इंजीनियरिंग में स्पेशलाइजेशन के साथ.
प्रवेश के लिए जरूरी योग्यता
आर्ट डायरेक्शन एवं प्रोडक्शन डिजाइन के एमएफए प्रोग्राम में प्रवेश के लिए आर्ट्स, आर्किटेक्चर, पेंटिंग, स्कल्पचर, इंटीरियर डिजाइन या फाइन आर्ट्स या संबंधित विषय में बैचलर डिग्री होनी चाहिए. अन्य सभी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता किसी भी विषय में बैचलर डिग्री है. कोर्स के स्पेशलाइजेशन के मुताबिक योग्यता के बारे में विस्तार से जानने के लिए एफटीआईआई की वेबसाइट में उपलब्ध प्रॉस्पेक्टस देखें.
ऑनलाइन करना है आवेदन
प्रवेश के लिए जरूरी एफटीआईआई एंट्रेंस टेस्ट-2026 में शामिल होना चाहते हैं, तो संस्थान की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
अंतिम तिथि : 7 अप्रैल, 2026.
विवरण देखें : https://ftii.ac.in/announcement/ftii-et-2025-2026
यह भी पढ़ें : Education Loan Schemes : एजुकेशन लोन से मिलेगी सपनों को उड़ान
