10वीं पास के लिए रेलवे में नौकरी का मौका, ITI वालों को भी मौका, यहां देखें पूरी डिटेल

RRC ECOR Apprentice 2026: रेलवे भर्ती सेल (RRC भुवनेश्वर) ने ईस्ट कोस्ट रेलवे में एक्ट अप्रेंटिस के 1599 पदों पर भर्ती निकाली है. 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में ITI कर चुके उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

RRC ECOR Apprentice Recruitment 2026: रेलवे में अप्रेंटिसशिप करने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. रेलवे भर्ती सेल (RRC भुवनेश्वर) ने ईस्ट कोस्ट रेलवे (ECoR) के तहत एक्ट अप्रेंटिस के विभिन्न पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती अभियान के जरिए अलग-अलग वर्कशॉप और डिवीजनों में कुल 1599 पदों को भरा जाएगा.

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 26 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 सितंबर 2026 तक अपना फॉर्म भर सकते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन और क्या है उम्र सीमा?

  • शैक्षणिक योग्यता: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं (मैट्रिक) पास होना जरूरी है. इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में NCVT या SCVT से मान्यता प्राप्त ITI सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है.
  • उम्र सीमा: 15 सितंबर 2026 के आधार पर उम्मीदवार की उम्र न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों (SC-ST को 5 वर्ष और OBC को 3 वर्ष) को नियमानुसार अधिकतम उम्र सीमा में छूट मिलेगी.

कैटेगरी वाइज पदों का ब्रेकअप

ईस्ट कोस्ट रेलवे भुवनेश्वर की इस भर्ती में अलग-अलग कैटेगरी के लिए पद तय किए गए हैं.

कैटेगरीपदों की संख्या
General633
OBC435
EWS164
SC251
ST116
कुल1599

RRC ECOR Apprentice Vacancy 2026: बिना परीक्षा कैसे होगा चयन?

  • इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा.
  • उम्मीदवारों का चयन 10वीं कक्षा के मार्क्स और ITI में प्राप्त अंकों की मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा.
  • दोनों परीक्षाओं के अंकों को 50-50 फीसदी का वेटेज देकर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार होगी.

ये भी पढ़ें: NTA UGC NET Result 2026: 84 विषयों की फाइनल आंसर की और रिजल्ट इसी सप्ताह, NTA का नया अपडेट

RRC ECOR Apprentice Recruitment 2026: आवेदन फीस

RRC ECOR Apprentice भर्ती के लिए General, OBC और EWS उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन फीस देना होगा. वहीं SC, ST, दिव्यांग और सभी महिला उम्मीदवारों के लिए कोई आवेदन फीस नहीं रखी गई हैं. बाकि और डिटेल्स जानने के लिए नीचे दिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक कर सकते हैं.

RRC ECOR Apprentice Recruitment 2026 Official Notification

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  1. सबसे पहले ऑफिशियल पोर्टल rrcbbs.org.in या ecorbbs.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर दिए गए 'Act Apprentice 2026-27' लिंक पर क्लिक करें.
  3. अपना रजिस्ट्रेशन करें और मांगी गई सभी जरूरी जानकारी ध्यान से भरें.
  4. 10वीं, ITI की मार्कशीट, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें.
  5. फीस का भुगतान करें और भरे हुए फॉर्म का फाइनल प्रिंटआउट निकाल कर रख लें.

आप डायरेक्ट नीचे दिए गए लिंक पर भी क्लिक कर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं.

 RRC ECOR Apprentice Recruitment 2026 Apply Online

ये भी पढ़ें: RRB NTPC UG रिजल्ट के बाद अब जारी हुआ Scorecard, ऐसे चेक करें अपना नंबर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >