7 अगस्त से शुरू होगी झारखंड बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा, देखें एग्जाम गाइडलाइंस

JAC Compartment Exam 2026: 7 अगस्त से 12वीं जैक बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा होगी. इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स एग्जाम गाइडलाइंस देख लें. परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. बिना ID प्रूफ और एडमिट कार्ड के एंट्री नहीं मिलेगी.

JAC Compartment Exam 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने कंपार्टमेंट/इम्प्रूवमेंट परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है. साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम की बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल जारी किया गया. जारी नोटिस के अनुसार, परीक्षा 7 अगस्त 2026 से शुरू होगी और 14 अगस्त 2026 तक चलेगी.

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

परीक्षा दो शिफ्ट में होगी. पहली पाली सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी. कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड संबंधित स्कूलों के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे.

जैक बोर्ड कंपार्टमेंट परीक्षा का शेड्यूल (PC- ऑफिशियल वेबसाइट)

31 जुलाई से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे

जैक बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा 2026 के लिए एडमिट कार्ड 31 जुलाई 2026 से स्कूल के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे. स्कूल को निर्देश जारी किया गया है कि वे बिना साइन और मुहर के एडमिट कार्ड स्टूडेंट्स में न बांटें. एडमिट कार्ड केवल 5 अगस्त 2026 तक ही डाउनलोड किए जा सकेंगे.

JAC Board एग्जाम गाइडलाइंस

बोर्ड ने बताया है कि प्रायोगिक (प्रैक्टिकल) परीक्षाएं 1 अगस्त से 6 अगस्त 2026 के बीच संबंधित विद्यालयों में आयोजित की जाएंगी. परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों को समय से पहले एग्जाम सेंटर पर पहुंचने और बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है. बिना वैलिड फोटो आईडी के प्रवेश नहीं मिलेगा.

JAC Compartment Exam 2026 Schedule

तारीखदिनप्रथम पाली (9:45 AM – 1:00 PM)द्वितीय पाली (2:00 PM – 5:15 PM)
07 अगस्त 2026शुक्रवारSociologyPsychology
08 अगस्त 2026शनिवारGeology, HistoryEnglish Core A, Hindi Core A, Hindi Core B & Matribhasha
10 अगस्त 2026सोमवारPolitical Science, EntrepreneurshipChemistry, Home Science, Business Studies
11 अगस्त 2026मंगलवारEconomicsMathematics/Statistics
12 अगस्त 2026बुधवारComputer Science, GeographyBiology, Anthropology, Business Mathematics
13 अगस्त 2026गुरुवारPhysics, Philosophy, AccountancyElective Language for Arts, Additional Language for Science & Commerce
14 अगस्त 2026शुक्रवारVocationalMusic

कौन दे सकते हैं बोर्ड की इंप्रूवमेंट परीक्षा?

ऐसे स्टूडेंट्स जो वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 में एक या दो विषय में फेल हो घए हैं, वे कंपार्टमेंट परीक्षा दे सकते हैं. इसके अलावा अगर स्टूडेंट्स को अपने विषय के मार्क्स में सुधार करना है, वैसी परिस्थिति में भी आप इंप्रूवमेंट परीक्षा दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें- 12वीं के बाद करें ये 5 ट्रेंडिंग कोर्सेज, मिलेगी 100% जॉब सिक्योरिटी और बेहतरीन ग्रोथ


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shambhavi Shivani

शाम्भवी शिक्षा, रोजगार, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी पर खास नजर रखती हैं. उन्होंने प्रभात खबर के लिए कई UPSC और BPSC टॉपर्स के इंटरव्यू लिए हैं. साथ ही इस प्लेटफॉर्म के लिए AI एजुकेशन और करियर गाइडेंस पर एक्सपर्ट ओपनियन भी बनाती हैं. उनकी खासियत है कि वो डाटा रिलेटेड खबरों और फैक्ट्स को आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाती हैं. शाम्भवी को डिजिटल मीडिया में 3 सालों से अधिक का अनुभव है. प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और पटना स्थित न्यूज़ हाट में भी काम कर चुकी हैं. 

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >