IBPS PO Recruitment 2026: अगर आपने अभी तक IBPS PO या Specialist Officer (SO) भर्ती 2026 के लिए आवेदन नहीं किया है, तो अब देर मत कीजिए. अप्लाई करने के लिए आपके पास आखिरी के दो दिन बचे हैं. इच्छुक उम्मीदवार 26 जुलाई 2026 तक ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इससे पहले IBPS ने कैंडिडेट्स को राहत देते हुए आवेदन की लास्ट डेट बढ़ाने के साथ-साथ भर्ती में पदों की संख्या भी बढ़ा दी थी.
पहले बढ़ी सीटें, फिर बढ़ी लास्ट डेट
IBPS ने पहले PO भर्ती में पदों की संख्या 6,715 से बढ़ाकर 7,365 कर दी थी. वहीं, Specialist Officer (SO) के पद 735 से बढ़ाकर 1,035 किए गए. इस तरह दोनों भर्तियों को मिलाकर अब कुल 8,400 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. पहले आवेदन की लास्ट डेट 21 जुलाई थी, जिसे बढ़ाकर 26 जुलाई 2026 कर दिया गया. अब आवेदन के लिए केवल दो दिन का समय बचा है.
IBPS PO भर्ती के लिए कैसे करें अप्लाई?
- IBPS की ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
- CRP PO/MT 2026 भर्ती लिंक पर क्लिक करें.
- नए उम्मीदवार पहले रजिस्ट्रेशन करें.
- आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक डिटेल भरें.
- फोटो, साइन और जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंटआउट फ्यूचर के लिए सेव कर लें.
कौन कर सकता है आवेदन?
PO पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक (Graduation) पास होना जरूरी है. SO पद के लिए संबंधित विषय में निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए. उम्मीदवार की आयु 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. रिजर्व कैटेगरी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियम के अनुसार, आयु सीमा में छूट मिलेगी.
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों का चयन नीचे दिए गए फेज के अनुसार होगा-
- प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination)
- मुख्य परीक्षा (Main Examination)
- इंटरव्यू (SO पदों के लिए)
सभी फेज को पास करने वाले कैंडिडेट्स को ये नौकरी मिलेगी. फाइनल सेलेक्शन मेरिट और IBPS की चयन प्रक्रिया के अनुसार होगा.
यह भी पढ़ें- SAIL RSP apprentice : अप्रेंटिस के 1110 पदों पर करें आवेदन
