Punjab National Bank में 2700 पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

पंजाब नेशनल बैंक द्वारा 2700 अपरेंटिस पदों पर भर्ती घोषित की गई है, ऐसे में जानें क्या है इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया.

Punjab National Bank Recruitment 2024: पंजाब नेशनल बैंक द्वारा अपरेंटिस के पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन भी शुरू हो गए हैं, इसके लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए आप पीएनबी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं. ऐसे में जानें इस भर्ती से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां.

कितनी होनी चाहिए शैक्षणिक योग्यता?

पीएनबी की इस भर्ती में ऐसे उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं जिन्होंने यूजीसी, एआईसटीई या अन्य किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की हो.

कितनी है उम्र सीमा?

पीएनबी की इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्र कम से कम 20 साल होनी चाहिए और ज्यादा से ज्यादा 28 साल. हालांकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र सीमा में छूट दी गई है.

क्या है परीक्षा का पैटर्न?

पीएनबी के इस अपरेंटिस भारती में सबसे पहले एक लिखित परीक्षा होती है, जिसमें मुख्य तौर से कम्प्यूटर, और तर्क वाले सवाल पूछे जाते हैं साथ ही कुछ सवाल अंग्रेजी और सामान्य ज्ञान से भी होते हैं. यह परीक्षा ऑनलाइन मोड में होती है जिसमें उम्मीदवारों को उनके लैपटॉप या डेस्कटॉप का कैमरा ऑन कर के रखना अनिवार्य है.

Also Read: Sainik School Vacancy: सैनिक स्कूल में टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें कैसे करें आवेदन

कितना है आवेदन शुल्क?

पीएनबी के इस भर्ती में आवेदन करने के लिए जनरल वर्ग के उम्मीदवारों को 944 रुपए की फीस देनी होती है, एसटी, एससी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए फीस 708 रुपए है और पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आने वाले विद्यार्थियों के लिए फीस 472 रुपए है.

Also Read: IIT में अब हिंदी में होगी B.Tech की पढ़ाई, जानें कैसे ले सकेंगे एडमिशन

Also Read: IAF Agniveer Recruitment 2024: अग्निवीर वायु पदों के लिए रजिस्ट्रेशन हुआ शुरू, जल्द कर लें अप्लाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >