UPSC CAPF AC 2024 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, यहां से करें डाउनलोड

संघ लोक सेवा आयोग के द्वारा केंद्रिय सशस्त्र पुलिस सहायक कमांडेट की परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जारी. परीक्षा की तिथि 04 अगस्त निर्धारित किया गया है.

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) के द्वारा केंद्रिय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) सहायक कमांडेट की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया गया है. इस भर्ती के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे संबंधित वेबसाइट के माध्यम से परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

UPSC CAPF AC एडमिट कार्ड

जिन उम्मीदवारों ने संघ लोक सेवा आयोग के द्वारा जारी किए गए केंद्रिय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) सहायक कमांडेट भर्ती के लिए 24 अप्रैल से 14 मई के बीच आवेदन किए थे, उन उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि संघ लोक सेवा आयोग ने इन परीक्षाओं में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 506 पदों पर वैकेंसी जारी की गई है, जिसके लिए 4 अगस्त 2024 को अपने निर्धारित समय पर परीक्षा आयोजित किया जाएगा.

जिसमें परीक्षा का समय पेपर-1 के लिए सुबह 10ः00 बजे से दोपहर 12ः00 तक आयोजित किया जाएगा. वहीं पेपर-2 के लिए जो समय निर्धारित किया गया है वो दोपहर 2ः00 बजे से शाम 5ः00 बजे तक आयोजित किया जाएगा.

चयन प्रक्रिया

  • सबसे पहले उम्मीदवार को लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा.
  • लिखित परीक्षा में जो उम्मीदवार अच्छा प्रदर्शन करते हैं उन्हें शारीरिक मानक परीक्षण तथा शारीरिक दक्षता परीक्षण के लिए आमंत्रित किया जाएगा.
  • इसके बाद इंटरव्यू होगा, और फिर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा. और फिर चिकित्सा परीक्षा होगा.

जरुरी निर्देश

  • आवेदक को परीक्षा शुरू होने के पहले एडमिट कार्ड में दिए रिपोर्टिंग का समय के अनुसार आधा घंटे पहले पहुंच जाना चाहिए.
  • परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी को एडमिट कार्ड ले जाना आवश्यक है.
  • परीक्षा हॉल में किसी भी प्रकार का उपकरण ले जाना आवश्यक नहीं है, अन्यथा पकड़े जाने पर हॉल से निकाल दिया जाएगा.
  • परीक्षा के समय पूरा होने के बाद ही सभी कैंडिडेट्स को हॉल से बाहर निकलने दिया जाएगा.
  • अभ्यर्थी को अपने साथ आधार कार्ड ले जाना आवश्यक है.

एडमिट कार्ड विवरण

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर या पंजीकरण संख्या
  • उम्मीदवार का फोटो और हस्ताक्षर
  • जन्म की तारीख
  • लिंग
  • परीक्षा का नाम (आईबी एसीआईओ)
  • परीक्षा की तिथि और समय

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें-

  • उम्मीदवार को सबसे पहले UPSC CAPF के आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा.
  • इसके बाद एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें.
  • अपना लॉगिन पेज जैसे उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड दर्ज करें, और सबमिट करने के लिए आगे बढ़ें.
  • लॉगिन करने के बाद आपका एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा.
  • सभी जानकारी की जांच करें और एडमिट कार्ड से मूल पत्र निकाल लें.

और पढ़ें- Sarkari Naukri : कर्मचारी चयन आयोग में स्टेनोग्राफर की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

और पढ़ें- ITBP : इंडो तिब्बती बॉर्डर पुलिस में सब-इंस्पेक्टर हिंदी ट्रांसलेटर की भर्ती जारी, 28 जुलाई से होंगे आवेदन शुरू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Vishnu Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >