महाराष्ट्र में Vimal Elaichi के विज्ञापन को लेकर बॉलीवुड के तीन एक्टर्स मुश्किल में फंस गए हैं. महाराष्ट्र Food and Drug Administration (FDA) ने Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को नोटिस भेजकर विज्ञापन में उनकी भूमिका और ब्रांड से जुड़े होने पर जवाब मांगा है. FDA का कहना है कि यह विज्ञापन पान मसाला जैसे प्रतिबंधित प्रोडक्ट के अप्रत्यक्ष प्रचार का मामला हो सकता है.
क्या है पूरा मामला?
महाराष्ट्र FDA ने 14 अगस्त को तीनों एक्टर्स को नोटिस जारी किया. इसमें उनसे विज्ञापन में उनकी भूमिका, ब्रांड से जुड़ाव और प्रचार अभियान से जुड़ी जानकारी देने को कहा गया है. दरअसल, तीनों एक्टर्स Vimal Elaichi के विज्ञापन में साथ नजर आए थे. FDA के मुताबिक, विज्ञापन में ‘Vimal Elaichi’ का इस्तेमाल इस तरह किया गया है कि इससे Vimal ब्रांड का जुड़ाव पान मसाला से बनता है. ऐसे में यह विज्ञापन लोगों को गुमराह करने के साथ प्रतिबंधित प्रोडक्ट के अप्रत्यक्ष प्रचार का जरिया बन सकता है.
यहां देखें इस खबर से जुड़ी ANI की ऑफिशियल एक्स पोस्ट:
FDA ने एक्टर्स से क्या मांगा?
महाराष्ट्र के Food Safety Chief Tukaram Mundhe की ओर से जारी नोटिस में एक्टर्स से कई जरूरी दस्तावेज भी मांगे गए हैं. इनमें शामिल हैं:
- एंडोर्समेंट एग्रीमेंट की पूरी कॉपी
- कैंपेन ब्रीफ
- पेमेंट से जुड़ी जानकारी
- विज्ञापन से पहले की गई जांच-पड़ताल का सबूत
नोटिस में तीनों को विज्ञापन में अपनी भागीदारी तुरंत रोकने और अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से इससे जुड़ा प्रचार कंटेंट हटाने को भी कहा गया है.
ये भी पढ़ें: Parle Agro के वेयरहाउस में मिला एक्सपायर्ड Frooti और Appy Fizz, FDA ने लाइसेंस किया सस्पेंड
महाराष्ट्र में पान मसाला पर क्या नियम है?
FDA ने नोटिस में महाराष्ट्र सरकार के 13 जुलाई 2026 के आदेश का भी हवाला दिया है. इसके तहत राज्य में पान मसाला के उत्पादन, भंडारण, परिवहन, वितरण और बिक्री पर एक साल के लिए रोक लगाई गई है. FDA फिलहाल गुटखा, तंबाकू वाले पान मसाला और दूसरे प्रतिबंधित प्रोडक्ट के खिलाफ जांच तेज कर रहा है. विभाग ने खाने-पीने की चीजों से जुड़े कई मामलों में भी कार्रवाई की है. इसमें मिलावटी दूध, रेस्टोरेंट में परोसा जाने वाला खाना और स्कूलों के आसपास बिकने वाला जंक फूड शामिल है.
पहले अक्षय कुमार भी दे चुके हैं सफाई
Vimal Elaichi के विज्ञापन को लेकर यह पहली बार नहीं है जब किसी बॉलीवुड स्टार को आलोचना का सामना करना पड़ा हो. 2022 में Akshay Kumar ने Shah Rukh Khan और Ajay Devgn के साथ Vimal Elaichi के विज्ञापन में नजर आने के बाद सोशल मीडिया पर हुई आलोचना के बीच माफी मांगी थी. उन्होंने कहा था कि वह तंबाकू का एंडोर्समेंट नहीं करते और लोगों की भावनाओं को देखते हुए विज्ञापन से पीछे हट रहे हैं. साथ ही उन्होंने अपनी एंडोर्समेंट फीस एक अच्छे काम के लिए देने की बात कही थी.
अक्षय कुमार ने यह भी कहा था कि कॉन्ट्रैक्ट की वजह से विज्ञापन कुछ समय तक चलता रह सकता है, लेकिन आगे वह अपने ब्रांड एंडोर्समेंट को लेकर ज्यादा सावधान रहेंगे.
अक्षय कुमार ने 2022 में दी थी सफाई, नीचे देखें उनका एक्स पोस्ट:
ये भी पढ़ें: ऑर्डर किया खाना या बुलाई मुसीबत? Blinkit-Zepto समेत 14 फूड लाइसेंस सस्पेंड, कहीं कॉकरोच तो कहीं मिला एक्सपायर्ड चिकन
