Subhadra Yojana: खाते में सुभद्रा योजना के पैसे आए या नहीं, ऐसे करें तुरंत चेक; जानें पूरा तरीका

क्या आप भी सुभद्रा योजना की किस्त का पैसा घर बैठे चेक करना चाहते हैं? जानें, आसानी से कैसे पता करें कि आपके बैंक खाते में सुभद्रा योजना की किस्त पहुंची है या नहीं, जानि पूरा डिटेल.

Subhadra Yojana: ओडिशा सरकार की सुभद्रा योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता दी जा रही है. शुक्रवार ( 28 अगस्त) राज्य सरकार ने एक करोड़ से अधिक लाभार्थियों के खातों में राशि ट्रांसफर की है. अगर आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं और यह जानना चाहती हैं कि आपके बैंक खाते में सुभद्रा योजना की किस्त पहुंची है या नहीं, तो इसे घर बैठे चेक किया जा सकता है.

सबसे पहले ऐसे चेक करें सुभद्रा योजना का स्टेटस

सुभद्रा योजना का स्टेटस देखने के लिए सबसे पहले ओडिशा सरकार के आधिकारिक Subhadra Portal पर जाएं. पोर्टल पर लाभार्थी से जुड़ी जानकारी और आधार सर्च की सुविधा उपलब्ध है.

इसके बाद Beneficiary Status या संबंधित स्टेटस विकल्प पर जाकर मांगी गई जानकारी दर्ज करें. उपलब्ध विकल्प के अनुसार आधार नंबर, आवेदन से जुड़ी जानकारी या रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के जरिए स्टेटस देखा जा सकता है. OTP मांगे जाने पर उसे दर्ज करें.

कैसे पता चलेगा कि पैसा खाते में आया या नहीं?

स्टेटस चेक करने के बाद आपको आवेदन की स्थिति और भुगतान से जुड़ी जानकारी दिखाई दे सकती है। अगर किस्त जारी हो चुकी है, तो भुगतान की स्थिति से इसका पता लगाया जा सकता है। कई मामलों में लाभार्थी के बैंक खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (Direct Benefit Transfer - DBT) के जरिए राशि भेजी जाती है.

इसके अलावा आप अपने बैंक खाते की पासबुक अपडेट कराकर भी पता लगा सकती हैं कि सुभद्रा योजना की रकम जमा हुई है या नहीं. बैंक का SMS या मोबाइल बैंकिंग/नेट बैंकिंग ट्रांजैक्शन हिस्ट्री भी चेक की जा सकती है.

पैसा नहीं आया तो इन चीजों को जरूर जांचें

अगर पोर्टल पर लाभार्थी का नाम है, लेकिन बैंक खाते में पैसा नहीं पहुंचा है, तो सबसे पहले आधार और बैंक खाते की लिंकिंग, DBT की स्थिति और e-KYC की जांच करें. योजना में भुगतान सीधे बैंक खाते में भेजे जाने के कारण बैंक से जुड़ी जानकारी सही होना जरूरी है.

अगर स्टेटस अभी भी लंबित या सत्यापन में दिख रहा है, तो दोबारा आवेदन करने से पहले पोर्टल पर दी गई जानकारी और संबंधित विभाग से स्थिति की पुष्टि करें. जरूरत पड़ने पर नजदीकी संबंधित केंद्र या बैंक से संपर्क किया जा सकता है.

कहां से करें स्टेटस चेक?

सुभद्रा योजना का आधिकारिक पोर्टल subhadra.odisha.gov.in है. लाभार्थी इसी पोर्टल पर योजना से जुड़ी आधिकारिक जानकारी और उपलब्ध स्टेटस सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Subhadra Yojana: 28 अगस्त को महिलाओं के खाते में आएंगे ₹5,000, 21 साल की युवतियों को भी मिलेगा लाभ


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सत्येन्द्र गिरि

सत्येन्द्र गिरि प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वे मुख्य रूप से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय विषयों से जुड़ी खबरों का लेखन करते हैं. सरल, तथ्यात्मक और पाठक-केंद्रित लेखन उनकी प्रमुख पहचान है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से मास्टर ऑफ आर्ट्स इन मास कम्युनिकेशन (बैच 2023–25) की डिग्री प्राप्त की है.

पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, रिपोर्टिंग और समसामयिक विषयों की गहन समझ विकसित की. पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास एक वर्ष का पेशेवर अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला के गोरखपुर एडिशन से की, जहां समाचार लेखन और रिपोर्टिंग की बारीकियों को नजदीक से सीखने और समझने का अवसर मिला. इसके बाद उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता में कदम रखते हुए प्रभात खबर डिजिटल से जुड़कर देश-विदेश की महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने का कार्य शुरू किया.

सत्येन्द्र की विशेष रुचि इतिहास, अंतरराष्ट्रीय संबंध, राजनीति, कूटनीति और समसामयिक घटनाक्रम से जुड़े विषयों में है. वे जटिल और गंभीर मुद्दों को भी सरल, संतुलित और विश्वसनीय तरीके से प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं. राष्ट्रीय और वैश्विक घटनाओं पर उनकी गहरी नजर रहती है तथा वे तथ्यपरक और निष्पक्ष पत्रकारिता को अपनी कार्यशैली का आधार मानते हैं. वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के निवासी हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >