ऑलटाइम हाई पर खुला शेयर बाजार, विश्वकर्मा पूजा के दिन 8 महीने में 59400 के पार पहुंचा सेंसेक्स

विदेशी कोषों की आवक लगातार जारी रहने के बीच बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 400 अंक से अधिक की तेजी के साथ सर्वकालिक उच्च स्तर 59,550.88 पर पहुंच गया.

मुंबई : गुरुवार को रिकॉर्ड बढ़त के साथ बंद होने के बाद भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार को विश्वकर्मा पूजा के मौके पर अपने सर्वकालिक ऊंचाई के साथ खुला. शुरुआती कारोबार में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 356.95 अंक चढ़कर सर्वकालिक उच्च स्तर 59,498.11 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई की निफ्टी 103.20 अंक बढ़कर रिकॉर्ड 17,732.70 पर पहुंचा.

विदेशी कोषों की आवक लगातार जारी रहने के बीच बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में बढ़त के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 400 अंक से अधिक की तेजी के साथ सर्वकालिक उच्च स्तर 59,550.88 पर पहुंच गया. इसी तरह, व्यापक एनएसई निफ्टी भी 100 अंक से अधिक चढ़कर 17,747.80 की नई ऊंचाई पर पहुंच गया.

इस दौरान 30 शेयरों वाला सूचकांक 418.53 अंक या 0.71 प्रतिशत बढ़कर 59,559.69 पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी 113.15 अंक या 0.64 फीसदी बढ़कर 17,742.65 पर पहुंच गया. सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन फीसदी की तेजी आईटीसी में हुई. इसके अलावा, बजाज फाइनेंस, टाइटन, बजाज फिनसर्व और भारती एयरटेल भी बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे. वहीं, टाटा स्टील, एनटीपीसी, इंडसइंड बैंक और पावरग्रिड लाल निशान में थे.

Also Read: स्टॉक मार्केट में बढ़त बरकरार, शुरुआती कारोबार में 152.58 अंक चढ़कर सेंसेक्स ऑलटाइम हाई पर, निफ्टी में भी तेजी

पिछले सत्र में सेंसेक्स 417.96 अंक या 0.71 फीसदी चढ़कर 59,141.16 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 110.05 अंक या 0.63 फीसदी बढ़कर 17,629.50 पर पहुंच गया था. शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने गुरुवार को सकल आधार पर 1,621.88 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे. इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.22 फीसदी फिसलकर 75.50 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >