RO plant in the village : अगर आप भी गांव में रहकर अपना कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो RO वाटर प्लांट एक अच्छा विकल्प हो सकता है. ग्रामीण इलाकों में साफ और पीने योग्य पानी की मांग लगातार बनी रहती है. ऐसे में सीमित जगह और योजना के साथ छोटा वाटर प्लांट शुरू करके हर महीने ₹30,000 से ₹40,000 की कमाई कर सकते हैं.
250 से 1000 लीटर प्रति घंटे की क्षमता से शुरुआत
शुरुआत में बड़ा प्लांट लगाने की जरूरत नहीं है. आप 250 से 1000 लीटर प्रति घंटे की क्षमता वाला छोटा RO प्लांट लगा सकते हैं. जार और फिल्टर यूनिट समेत शुरुआती सेटअप की लागत करीब 1 लाख से 3 लाख रुपये तक हो सकती है. वास्तविक खर्च प्लांट की क्षमता, मशीनरी और स्थानीय कीमतों पर निर्भर करेगा.
शुरुआती लागत (Investment)
पानी की जांच सबसे जरूरी
प्लांट लगाने से पहले पानी के स्रोत की लैब टेस्टिंग जरूर कराएं. जांच से पानी की गुणवत्ता और उसमें मौजूद अशुद्धियों का पता चलेगा. रिपोर्ट के आधार पर सही फिल्ट्रेशन और RO सिस्टम का चुनाव किया जा सकता है.
लाइसेंस और परमिशन का रखें ध्यान
पानी बेचने का कारोबार शुरू करने से पहले लागू नियमों और जरूरी लाइसेंस की जानकारी लेना बेहद जरूरी है. FSSAI से जुड़ी आवश्यकताओं के साथ स्थानीय प्रशासन की अनुमति भी पूरी करनी पड़ सकती है.
20 लीटर जार से होगी कमाई
यदि आप गांव के घरों, दुकानों, स्कूलों और कार्यालयों में 20 लीटर पानी के जार की सप्लाई कर सकते हैं. शादी-पार्टी और दूसरे आयोजनों में भी पानी की मांग मिल सकती है. आपकी कमाई जार की बिक्री, कीमत, डिलीवरी खर्च और स्थानीय मांग पर निर्भर करेगी.
ये भी पढ़ें: पेट्रोल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी खत्म, डीजल-ATF पर भी टैक्स घटा; जानें अब कितना देना होगा पैसा
