नए साल में चांदी की चमक! 3 जनवरी 2026 को कीमत फिर उछली

Silver Price 3 January 2026: इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार को बाजार बंद होने तक चांदी की कीमत 2,34,550 रुपये प्रति किलोग्राम रही. चूंकि वीकेंड में बाजार बंद है, इसलिए यही रेट शनिवार और रविवार को लागू रहेगा.

Silver Price 3 January 2026: चांदी की कीमतों ने बीते साल निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है और नए साल की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई है. कभी-कभार गिरावट के बावजूद चांदी लगातार ऊंचे स्तर पर बनी हुई है. घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में तेजी के चलते चांदी एक बार फिर चर्चा में है.

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक शुक्रवार को बाजार बंद होने तक चांदी की कीमत 2,34,550 रुपये प्रति किलोग्राम रही. चूंकि वीकेंड में बाजार बंद है, इसलिए यही रेट शनिवार और रविवार को लागू रहेगा. गुडरिटर्न्स के अनुसार आज भारत में चांदी का भाव बढ़कर 2,42,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. दिल्ली के सर्राफा बाजार में सभी टैक्स मिलाकर चांदी 2,41,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.

अंतरराष्ट्रीय और एमसीएक्स बाजार

विदेशी बाजार में हाजिर चांदी 74.52 डॉलर प्रति औंस तक चढ़ गई. MCX पर मार्च 2026 की चांदी का वायदा भाव बढ़कर 2,40,852 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया. गौरतलब है कि 29 दिसंबर को चांदी ने 2,54,174 रुपये प्रति किलो का रिकॉर्ड स्तर छुआ था. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पटना, लखनऊ समेत अधिकांश शहरों में चांदी का भाव करीब ₹2,42,100 प्रति किलो बना हुआ है. वहीं चेन्नई, केरल, हैदराबाद और भुवनेश्वर जैसे शहरों में चांदी ₹2,60,100 प्रति किलो तक पहुंच चुकी है.

एक्सपर्ट्स की राय

पीटीआई-भाषा के मुताबिक एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ जिंस विश्लेषक सौमिल गांधी का कहना है कि 2025 में चार दशकों की सबसे मजबूत सालाना बढ़त के बाद 2026 की शुरुआत भी चांदी के लिए सकारात्मक रही है. विशेषज्ञों के अनुसार वैश्विक अनिश्चितता, औद्योगिक मांग और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के कारण चांदी की कीमतों में आगे भी मजबूती बनी रह सकती है.बाजार जानकारों का मानना है कि मौजूदा परिस्थितियों में सोने के साथ-साथ चांदी भी निवेश के लिहाज से मजबूत विकल्प बनी रह सकती है.

Also Read: सुबह-सुबह सोने ने चौंकाया! 3 जनवरी 2026 को अचानक बदले दाम, देखें अपने शहर का रेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >