शेयर बाजार में घोटाला! पूर्व सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच और पांच अधिकारियों पर FIR का आदेश

SEBI: मुंबई की एक विशेष अदालत ने ACB को आदेश दिया है कि वह शेयर बाजार में कथित धोखाधड़ी के मामले में माधबी पुरी बुच के खिलाफ FIR दर्ज करे.

शेयर बाजार में घोटाला! पूर्व सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच और पांच अधिकारियों पर FIR का आदेश

SEBI: मुंबई की एक विशेष एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) अदालत ने शेयर बाजार में कथित धोखाधड़ी और नियामकीय उल्लंघनों के मामले में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) की पूर्व चेयरपर्सन माधबी पुरी बुच और पांच अन्य अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है.

मिलीभगत और लापरवाही के सबूत

विशेष न्यायाधीश शशिकांत एकनाथराव बांगर ने अपने आदेश में कहा कि प्रथम दृष्टया नियामकीय चूक और मिलीभगत के संकेत मिलते हैं, जिससे निष्पक्ष जांच आवश्यक हो जाती है. अदालत ने मामले की निगरानी करने का निर्णय लिया है और 30 दिनों के भीतर स्थिति रिपोर्ट मांगी है.

अदालत ने जांच को बताया आवश्यक

अदालत ने अपने आदेश में कहा कि प्रस्तुत आरोप संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आते हैं और इनकी जांच अनिवार्य है. इसके साथ ही, अदालत ने यह भी उल्लेख किया कि कानून प्रवर्तन एजेंसियों और सेबी की निष्क्रियता के चलते न्यायिक हस्तक्षेप की आवश्यकता पड़ी.

मीडिया रिपोर्टर ने की थी शिकायत

इस मामले में शिकायतकर्ता, जो एक मीडिया रिपोर्टर हैं, ने बड़े पैमाने पर वित्तीय धोखाधड़ी, नियामकीय उल्लंघन और भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच की मांग की थी. शिकायत में आरोप लगाया गया कि सेबी के अधिकारियों ने अपने वैधानिक कर्तव्यों का पालन नहीं किया, बाजार में हेरफेर को बढ़ावा दिया और ऐसी कंपनियों को सूचीबद्ध करने की अनुमति दी जो निर्धारित मानकों को पूरा नहीं करती थीं.

हिंडनबर्ग रिसर्च ने लगाए थे हितों के टकराव के आरोप

अमेरिका स्थित शोध एवं निवेश कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च ने पूर्व सेबी प्रमुख माधबी पुरी बुच पर हितों के टकराव के आरोप लगाए थे. इस विवाद के बीच, उन्होंने शुक्रवार को अपने तीन साल के कार्यकाल को पूरा किया.

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: क्या पुतिन से नजदीकियों की वजह से ट्रंप ने जेलेंस्की को व्हाइट हाउस से बाहर निकाला?

पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: कुत्ते संग कराई 11 माह की बच्ची की शादी, हो जनजाति की अनोखी परंपरा

Also Read: कितनी संपत्ति के मालिक हैं हिटमैन रोहित शर्मा? ब्रांड्स और IPL से होती है करोड़ों की कमाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >