भारत-कनाडा का 2030 तक 50 अरब डॉलर के व्यापार का लक्ष्य: PM मोदी

India-Canada Trade Agreement: पीएम मोदी और कनाडाई पीएम कार्नी ने 2030 तक 50 अरब डॉलर के व्यापार का लक्ष्य रखा है. जानिए यह साझेदारी रोजगार और नए निवेश के अवसर पैदा करेगी या नहीं.

India-Canada Trade Agreement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को नई दिल्ली में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क जे. कार्नी के साथ एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान पीएम मोदी ने दोनों देशों के बीच बढ़ती दोस्ती पर खुशी जताई. उन्होंने साफ कहा कि भारत और कनाडा अब अपने आर्थिक रिश्तों को एक नए स्तर पर ले जाने के लिए तैयार हैं.

क्या है 2030 का बड़ा लक्ष्य?

दोनों नेताओं ने व्यापार को लेकर एक बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है. पीएम मोदी ने बताया कि भारत और कनाडा का लक्ष्य 2030 तक 50 बिलियन डॉलर (लगभग 4 लाख करोड़ रुपये) का व्यापार करना है. इस सपने को सच करने के लिए, दोनों देश जल्द ही एक बड़ी आर्थिक साझेदारी समझौते (Comprehensive Economic Partnership Agreement) को अंतिम रूप देंगे.

आम लोगों को क्या फायदा होगा?

यह समझौता सिर्फ कागजों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसका सीधा फायदा आम जनता को मिलेगा. पीएम मोदी के अनुसार, इस साझेदारी से दोनों देशों में इन्वेस्टमेंट  बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. कनाडा के पेंशन फंड पहले ही भारत में 100 बिलियन डॉलर लगा चुके हैं, जो भारत की तरक्की पर उनके भरोसे को दिखाता है.

लोकतंत्र की नींव पर मजबूत दोस्ती?

पीएम मोदी ने कहा कि भारत और कनाडा की दोस्ती मजबूत भरोसे और लोकतांत्रिक मूल्यों पर टिकी है. उन्होंने कनाडा के पीएम कार्नी की तारीफ करते हुए कहा कि उनके आने से दोनों देशों के रिश्तों में नई ऊर्जा और पॉजिटिवनेस आई है.

अगला कदम क्या है?

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद दोनों प्रधानमंत्रियों की मौजूदगी में कई अहम समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए. दोनों नेता आज भारतीय बिजनेस जगत के दिग्गजों से भी मिले, ताकि व्यापार को बढ़ाने के लिए एक बेहतर रास्ता तैयार किया जा सके.

ये भी पढ़ें: Petrol Diesel Price: बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, अमेरिका-ईरान तनाव से बढ़ेगा बोझ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >