SBI Alert : भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहक नहीं कर पाएंगे इंटरनेट बैंकिंग समेत ये 7 काम!

SBI Alert : स्टेट बैंक ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैडल से इस जानकारी को साझा किया है. बैंक ने ट्वीट करके कहा है कि 4 सितंबर की रात 11-35 बजे से 5 सितंबर को 01-35 बजे तक मेंटेनेंस गतिविधियां जारी रहेंगी.

यदि आप भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India) के ग्राहक हैं तो यह खबर आपके लिए खास है. जी हां…बैंक ने अपने 44 करोड़ ग्राहकों के लिए नया नोटिफिकेशन (New Notification) जारी करने का काम किया है. नोटिफिकेशन की बात करें तो इसमें 4 और 5 सितंबर को कुछ घंटों के लिए इंटरनेट बैंकिंग समेत 7 तरह की सर्विसेज बाधित रहने की जानकारी ग्राहकों को बैंक के द्वारा दी गई है.

SBI ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैडल से इस जानकारी को साझा किया है. बैंक ने ट्वीट करके कहा है कि 4 सितंबर की रात 11:35 बजे से 5 सितंबर को 01:35 बजे तक मेंटेनेंस गतिविधियां जारी रहेंगी. इस दौरान इंटरनेट बैंकिंग (Internet Banking), योनो (YONO), योनो लाइट (YONO Lite), योनो बिजनेस (YONO Business) और आईएमपीएस (IMPS) और UPI सेवाओं का लाभ ग्राहक नहीं उठा पाएंगे.

यदि आपको याद हो तो इससे पहले 16 और 17 जुलाई के लिए भी एसबीआई की ओर से अलर्ट जारी किया था, जिसके बाद रात 10 बजकर 45 मिनट से देर रात 1 बजकर 15 मिनट तक (150 मिनट) के लिए ये सेवाएं ग्रहकों को लिए अनुपलब्ध थी. एसबीआई द्वारा दी गई जानकारी पर नजर डालें तो, ये सर्विसेज UPI प्लेटफॉर्म को अपग्रेड करने के लिए बाधित की गईं, इसका उद्देश्‍य कस्टमर एक्सपीरिएंस को बेहतर करना है. जैसे ही काम पूरा हुआ सर्विस वापस रिस्टार्ट करने का काम किया गया.

Also Read: New Wage Code : 1 अक्टूबर से करना होगा 12 घंटे काम, वेतन घटेगा, जानिए क्या होगा बदलाव

SBI Yono के इतने हैं यूजर्स : गौरतलब है कि हर बार बैंक की ओर से ग्राहकों को पहले ही सूचना दी जाती है. ऐसा इसलिए ताकि वे अपना जरूरी काम वक्त रहते निपटा लें. ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, वर्तमान में एसबीआई योनो के पास कुल 3.5 करोड़ रजिस्‍टर्ड ग्राहक मौजूद हैं. ग्राहकों की इतनी बड़ी संख्‍या होने के कारण ही एसबीआई रात के समय मेंटेनेंस का काम करता है. यदि ये काम दिन में किया जाए तो ग्राहकों पर इसका प्रभाव पड़ेगा और उनका विश्‍वास इस एप से उठ सकता है. डाटा के अनुसार एसबीआई के कुल यूपीआई यूजर्स की संख्‍या 13.5 करोड़ से ज्यादा है. इसमें से इंटरनेट बैंकिंग ग्राहकों की संख्‍या 8.5 करोड़ है जबकि मोबाइल बैंकिंग यूजर्स की संख्‍या 1.9 करोड़ के करीब है.

Posted By : Amitabh Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >