PM Kisan 24th Installment: 24वीं किस्त आने से पहले डाउनलोड करें ये App, घर बैठे होगी e-KYC और मिलेगी हर जानकारी

PM किसान योजना के तहत 24वीं किस्त जल्द ही जारी होने वाली है. इसके लिए किसानों को कुछ जरूरी जांचें पूरी करनी होंगी. आप घर बैठे मोबाइल ऐप से ही e-KYC कर सकते हैं और अपनी किस्त का स्टेटस देख सकते हैं.

PM Kisan 24th Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-Kisan) के लाभार्थियों के लिए अच्छी खबर है. देश के करोड़ों किसानों को जिस 24वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है, उसे लेकर ताजा जानकारी सामने आ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स और कृषि विभाग से जुड़े सूत्रों के अनुसार, सरकार 1 से 15 अक्टूबर के बीच किसी भी दिन 2,000 रुपये की यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के जरिए ट्रांसफर कर सकती है.

CSC केंद्रों पर नहीं लगनी होगी लाइन

किस्त जारी होने के बाद बैंक शाखाओं या सीएससी केंद्रों पर उमड़ने वाली भारी भीड़ से बचने के लिए कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के आधिकारिक 'PM Kisan Mobile App' का सहारा लेना सबसे आसान रास्ता है. इस ऐप से किसान घर बैठे ही सुनिश्चित कर सकते हैं कि अक्टूबर में आने वाली 24वीं किस्त उनके खाते में पहुंचेगी या नहीं.

अक्टूबर में किस्त आने से पहले इन 3 चीजों की जांच जरूरी

1 से 15 अक्टूबर के बीच आने वाली किस्त का पैसा बिना रुकावट पाने के लिए तीन शर्तों का पूरा होना जरूरी है. पीएम किसान ऐप के 'नो योर स्टेटस' (Know Your Status) विकल्प पर जाकर किसान देख सकते हैं कि उनकी ई-केवाईसी पूरी है या नहीं, जमीन का सत्यापन (Land Seeding) 'Yes' दिखा रहा है या नहीं, और बैंक खाता आधार से एनपीसीआई (NPCI) मैप्ड है या नहीं. अगर इनमें से किसी भी बिंदु पर कोई कमी दिख रही है, तो किस्त आने से पहले उसे सुधारा जा सकता है.

बायोमेट्रिक के बिना चेहरे से करें e-KYC

अगर आपकी ई-केवाईसी अब तक पूरी नहीं हुई है, तो किसी साइबर कैफे जाकर फिंगरप्रिंट लगाने का झंझट खत्म हो चुका है. पीएम किसान ऐप में मौजूद 'फेस ऑथेंटिकेशन' फीचर की मदद से किसान अपने मोबाइल के कैमरे से चेहरा स्कैन करके सीधे ई-केवाईसी कर सकते हैं. इसमें किसी ओटीपी की जरूरत नहीं होती, जिससे नेटवर्क या मोबाइल नंबर बंद होने की स्थिति में भी काम नहीं रुकता.

ऐप डाउनलोड करने और स्टेटस देखने का तरीका

इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर जाकर 'PM Kisan' सर्च करें और आधिकारिक सरकारी ऐप डाउनलोड कर लें. इसके साथ फेस स्कैनिंग के लिए यूआईडीएआई का 'AadhaarFaceRd' ऐप भी इंस्टॉल रखें. ऐप में अपनी पसंदीदा भाषा चुनें और आधार नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर लॉगिन करें. 1 से 15 अक्टूबर के दौरान जैसे ही सरकार 24वीं किस्त जारी करेगी, उसका क्रेडिट स्टेटस भी ऐप पर तुरंत अपडेट हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: WATCH VIDEO : बाहर निकलने ही वाला था युवक, अचानक चल पड़ी लिफ्ट... 90 मिनट की मशक्कत के बाद ऐसे बची जान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By आलोक पाठक

आलोक पाठक वर्ष 2019 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अपने पत्रकारिता सफर के दौरान वे खबर मंत्र, गांडीव और नक्षत्र न्यूज़ जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। वर्तमान में वे प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी भाषा और लेखन के प्रति उनका विशेष लगाव है। उन्हें भू-राजनीति (Geopolitics) और राष्ट्रीय राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। निजी जीवन में कहानियां और कविताएं लिखना तथा कालजयी साहित्य का अध्ययन उनकी प्रमुख रुचियों में शामिल है। उनका प्रयास तथ्यों पर आधारित, सरल और प्रभावी लेखन के माध्यम से पाठकों तक सार्थक जानकारी पहुंचाना है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >