बजट 2026 में ₹9000 हो सकती है सम्मान निधि, जानें 12 करोड़ किसानों के लिए क्या है बड़ी तैयारी

PM Kisan 22nd Installment: बजट 2026 में PM-Kisan निधि ₹6,000 से बढ़कर ₹9,000 होने की उम्मीद है. खेती की बढ़ती लागत और महंगाई के बीच सरकार किसानों को ₹3,000 की बड़ी किस्त देकर राहत दे सकती है. 22वीं किस्त फरवरी के अंत तक आने की संभावना है.

PM Kisan 22nd Installment: आगामी 1 फरवरी को पेश होने वाले आम बजट से देश के करोड़ों किसानों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है. चर्चा है कि केंद्र सरकार पीएम-किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाली सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक मदद को बढ़ाकर 9,000 रुपये कर सकती है. अगर बजट में यह फैसला होता है, तो किसानों को मिलने वाली हर किस्त 2,000 से बढ़कर 3,000 रुपये हो जाएगी.

महंगाई और लागत ने बढ़ाई मांग

फरवरी 2019 में शुरू हुई इस योजना की राशि में पिछले 6 वर्षों से कोई बदलाव नहीं हुआ है. इस बीच खेती में इस्तेमाल होने वाले खाद, बीज और डीजल की कीमतों में काफी इजाफा हुआ है. किसान संगठनों का तर्क है कि बढ़ती लागत के अनुपात में 2,000 रुपये की किस्त अब पर्याप्त नहीं है. इसी दबाव के बीच सरकार बजट में राशि बढ़ाने का दांव खेल सकती है.

बजट 2026: किसानों के लिए क्या है खास?

इस बार के बजट में केवल सम्मान निधि ही नहीं, बल्कि कृषि क्षेत्र के लिए कई बड़े ऐलान संभावित हैं.

  • सम्मान निधि में इजाफा: सालाना राशि 6,000 से बढ़कर 9,000 या 10,000 रुपये हो सकती है.
  • MSP पर फोकस: न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) को लेकर नई नीति या कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान संभव है.
  • कर्ज की सीमा: छोटे किसानों के लिए कृषि ऋण (KCC) की लिमिट बढ़ाई जा सकती है.

किस्त का गणित: वर्तमान बनाम संभावित

वर्तमान लाभबजट के बाद (संभावित)
सालाना कुल राशि₹6,000₹9,000
किस्त की संख्या3 (हर 4 महीने पर)3 (हर 4 महीने पर)
प्रति किस्त राशि₹2,000₹3,000

Also Read: क्या Budget 2026 से बदलेगा बंगाल का सत्ता समीकरण? Mamata Banerjee पर बड़ा दांव

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >