1 अप्रैल से ATM से कैश निकालना होगा मुश्किल, पंजाब नेशनल बैंक ने घटा दी विड्रॉल लिमिट

Punjab National Bank: पंजाब नेशनल बैंक के ग्राहकों के लिए बड़ी खबर है. बैंक ने 1 अप्रैल, 2026 से डेबिट कार्ड से कैश निकालने की डेली लिमिट आधी कर दी है. अब सुरक्षा और डिजिटल ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए 1 लाख रुपए की जगह सिर्फ 50,000 रुपए ही निकलेंगे.

Punjab National Bank: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के करोड़ों ग्राहकों के लिए एक जरूरी अलर्ट है. बैंक ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए अपने खास डेबिट कार्ड्स से रोजाना पैसे निकालने की सीमा (Cash Limit) को घटाने का फैसला किया है. यह नया नियम 1 अप्रैल, 2026 से देशभर में लागू हो जाएगा.

लिमिट में भारी कटौती

बैंक ने अपने हाई-वैल्यू कार्ड्स की निकासी सीमा को 50% तक कम कर दिया है. इसे आप नीचे दी गई जानकारी से आसानी से समझ सकते हैं:

  • 1 लाख रुपए वाली कैटेगरी में अब आप 24 घंटे में सिर्फ 50,000 रुपए ही निकाल सकेंगे.
  • 1.5 लाख रुपए वाली प्रीमियम कार्ड्स की यह लिमिट अब घटकर मात्र 75,000 रुपए रह गई है.

सुरक्षा के लिए उठाया गया सख्त कदम

PNB के मुताबिक, आजकल बढ़ रहे बैंकिंग फ्रॉड को देखते हुए यह कदम उठाना जरूरी था. कैश लिमिट कम होने से ग्राहकों के साथ होने वाले संभावित वित्तीय धोखाधड़ी के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकेगा. इसके अलावा, बैंक का लक्ष्य ग्राहकों को ‘डिजिटल पेमेंट’ के लिए प्रोत्साहित करना है.

इन सुविधाओं पर नहीं पड़ेगा कोई असर

  • ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि यह कटौती केवल ATM से कैश निकालने पर लागू है.
  • ऑनलाइन शॉपिंग या पीओएस (POS) मशीन पर कार्ड स्वाइप करने की लिमिट में कोई बदलाव नहीं हुआ है.
  • बैंक के साधारण डेबिट कार्ड्स की पुरानी लिमिट पहले की तरह ही जारी रहेगी.

घर बैठे मिनटों में बदलें अपनी लिमिट

अगर आप अपनी लिमिट खुद मैनेज करना चाहते हैं, तो PNB कई डिजिटल विकल्प दे रहा है. आप PNB One App, इंटरनेट बैंकिंग या आईवीआर (IVR) के जरिए खुद की लिमिट सेट कर सकते हैं.

PNB One App से सेट करने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका:

  • ऐप खोलें और Services सेक्शन में जाएं.
  • Debit Card विकल्प पर क्लिक करें और Update ATM Limit चुनें.
  • अपना कार्ड नंबर और वांछित राशि (New Limit) दर्ज करें.
  • अपना ट्रांजैक्शन पासवर्ड डालकर सबमिट करें.

Also Read: ATM से मिल सकते हैं ₹10, ₹20 और ₹50 के नोट, सरकार ने शुरू किया पायलट प्रोजेक्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >