वास्कॉन इंजीनियर्स को मिला 115 करोड़ रुपए का ऑर्डर, कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर ने बताया पूरा प्लान

Vascon Engineers: रियल एस्टेट दिग्गज वास्कॉन इंजीनियर्स को अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन से 115.90 करोड़ रुपये का बड़ा प्रोजेक्ट मिला है. इस ऑर्डर के साथ कंपनी की कुल ऑर्डर बुक 2,825 करोड़ रुपये के पार पहुंच गई है. एमडी सिद्धार्थ वासुदेवन के अनुसार, यह प्रोजेक्ट शहर के बुनियादी ढांचे को आधुनिक बनाएगा.

Vascon Engineers: कंस्ट्रक्शन और रियल एस्टेट क्षेत्र की दिग्गज कंपनी वास्कॉन इंजीनियर्स (Vascon Engineers) के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है. कंपनी को अहमदाबाद म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (AMC) से लोटस पार्क डेवलपमेंट के लिए एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट हासिल हुआ है.

मैनेजमेंट ने क्या कहा

द इकोनॉमिक टाइम्स के अनुसार, कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ वासुदेवन मूर्ति ने इस प्रोजेक्ट पर खुशी जताते हुए कहा कि अहमदाबाद में लोटस पार्क (Lotus Park) का विकास शहर के लोगों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण सार्वजनिक प्रोजेक्ट होगा. उन्होंने आगे बताया कि कंपनी का मुख्य लक्ष्य शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाना और आम लोगों की अर्बन लाइफ क्वालिटी में बड़ा सुधार लाना है.

इस प्रोजेक्ट में क्या होगा खास

  • कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया कि उन्हें 115.90 करोड़ रुपये का यह कॉन्ट्रैक्ट EPC मॉडल पर मिला है.
  • यह प्रोजेक्ट लगभग 54,000 वर्ग मीटर के एरिया में बनाया जाएगा.
  • इसका निर्माण अहमदाबाद के साउथ वेस्ट जोन में होगा.
  • कंपनी को इसे पूरा करने के लिए 2 साल का समय मिला है.

ऑर्डर बुक हुई 2,800 करोड़ के पार

इस नए कॉन्ट्रैक्ट के साथ वास्कॉन की ऑर्डर बुक अब 2,825 करोड़ रुपए के पार पहुंच गई है. 39 साल के अनुभव के साथ कंपनी अब तक 225 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स पूरे कर चुकी है. वर्तमान में उनके पास 800 से ज्यादा इंजीनियरों की एक मजबूत टीम है, जो देशभर में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में जुटी है.

शेयर बाजार का हाल

अच्छे ऑर्डर्स के बावजूद पिछले कुछ समय से शेयर में कमजोरी देखी गई है. पिछले 6 महीने में स्टॉक लगभग 38% गिरा है, हालांकि गुरुवार को यह 1.26% की तेजी के साथ ₹34.66 पर बंद हुआ. इंवेस्टर्स की नजर अब इस नए प्रोजेक्ट के असर पर टिकी है.

Also Read: 1 अप्रैल से ATM से कैश निकालना होगा मुश्किल, पंजाब नेशनल बैंक ने घटा दी विड्रॉल लिमिट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anshuman Parashar

अंशुमान पराशर पिछले दो वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के लिए बिजनेस की लेटेस्ट खबरों पर काम कर रहे हैं. इसे पहले बिहार की राजनीति, अपराध पर भी इन्होंने खबरें लिखी हैं. बिहार विधान सभा चुनाव 2025 में इन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और विस्तृत राजनीतिक कवरेज किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >