Pets In Flight: इस एयरलाइन में पालतू जानवरों को भी ले जाने की मिलेगी इजाजत, नवंबर से शुरू होगी यात्रा

Akasa Air: अकासा एयर जल्द ही पालतू जानवरों को अपने साथ उड़ान भरने की अनुमति दे रहा है. 15 अक्टूबर से अकासा एयरलाइन में बुकिंग शुरू होगी और नवंबर से यात्रा के दौरान पालतू जानवरों को साथ ले जाने की इजाजत होगी. हालांकि, यात्रा के दौरान पालतू जानवरों को पिंजरे में रखना होगा.

Akasa Air: अगर आप जानवरों के शौकीन हैं और यात्रा में आप उन्हें अपने साथ लेकर जाने की इच्छा रखते हैं तो यह खबर आपके लिए है. दरअसल, हाल में ही शुरू की गई अकासा एयर भी जल्द ही पालतू जानवरों को अपने साथ उड़ान भरने की अनुमति दे रहा है. अकासा एयरलाइन (Akasa Airlines) नवंबर से अपने यात्रियों को सफर के दौरान पेट्स (Pets) को ले जाने की इजाजत देगा.

15 अक्टूबर से शुरू होगी बुकिंग: 15 अक्टूबर से अकासा एयरलाइन में बुकिंग शुरू होगी और नवंबर से यात्रा के दौरान पालतू जानवरों को साथ ले जाने की इजाजत होगी. हालांकि, यात्रा के दौरान पालतू जानवरों को पिंजरे में रखना होगा. जिसका वजन जानवर सहित 32 किलोग्राम से ज्यादा नहीं होना चाहिए. अकासा एयरलाइन प्रबंधन का कहना है कि भारी पालतू जानवरों के लिए दूसरे विकल्प भी होंगे.

सेवा विस्तार में लगी है कंपनी: अकासा एयरलाइन ने इसी साल अगस्त महीने में अपना परिचालन शुरू किया था. एयरलाइन जल्द ही सेवा विस्तार करने में लगी है. अगले साल एयरलाइन अंतरराष्ट्रीय परिचालन शुरू करने की योजना बना रही है. इसके अलावा कंपनी अपने बेड़े में विमानों की संख्या भी बढ़ाने में लगा है. कंपनी अपने बेड़े में डेढ़ दर्जन और विमान को शामिल कर रहा है.

गौरतलब है कि अकासा एयरलाइन में जाने माने निवेशक दिवंगत राकेश झुनझुनवाला अकासा एयर के फाउंडर थे. अकासा एयर का उनके पास 40 फीसदी शेयर थे. 5 फीसदी से ज्यादा हिस्सेदारी उनकी पत्नी रेखा झुनझुनवाला के नाम था. झुनझुनवाला के बाद विनय दुबे के पास सबसे बड़ी हिस्सेदारी है.बता दें, अकासा एयर की शुरुआत होने के कुछ ही दिनों राकेश झुनझुनवाला का निधन हो गया.

Also Read: GPF Interest Rate: तीसरी तिमाही के लिए जनरल PF पर ब्याज दरों का ऐलान, GPF पर इतना मिलेगा इंट्रेस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >