सस्ता हुआ या महंगा? फटाफट चेक करें 8 जून के पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट रेट्स

Petrol Diesel Price Today 8 June 2026: क्रूड ऑयल के दामों में उछाल के बीच आज 8 जून को पेट्रोल और डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं. यूपी, बिहार समेत जानें आपके शहर के ताजा भाव आज क्या हैं.

Petrol Diesel Price Today 8 June 2026: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और अमेरिका-इरान युद्ध के चलते ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें तेजी से बढ़ी हैं. ब्रेंट क्रूड 96.47 डॉलर और अमेरिकी क्रूड (WTI) 94 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया है. इस संकट के कारण भारत की सरकारी तेल कंपनियां रोजाना 1,600 से 1,700 करोड़ रुपये का नुकसान झेल रही हैं. हालांकि, इन तमाम ग्लोबल बदलावों के बीच आज, 8 जून को भारतीय बाजारों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें बड़े पैमाने पर स्थिर बनी हुई हैं. कुछ शहरों में मामूली फेरबदल जरूर देखने को मिला है. 

आज आपके शहर में पेट्रोल का क्या रेट है?

आज देश के अलग-अलग राज्यों और शहरों में पेट्रोल की कीमतों में बहुत मामूली बदलाव या स्थिरता देखी गई है. मुंबई में पेट्रोल 3 पैसे महंगा होकर 111.21 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है, जबकि चेन्नई में यह 4 पैसे बढ़कर 107.88 रुपये पर पहुंच गया है. वहीं बेंगलुरु में पेट्रोल के दाम में 28 पैसे और रांची में 67 पैसे की बड़ी राहत मिली है. दिल्ली, कोलकाता और नोएडा जैसे शहरों में आज कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है. 

पेट्रोल रेट टेबल:

शहरकल का भाव (₹/लीटर)आज का भाव (₹/लीटर)बदलाव (₹)
लखनऊ 102.05101.86-0.19
नोएडा  102.12102.120.00
पटना  113.72113.54-0.18
भागलपुर  114.14114.33+0.19
दरभंगा  114.16114.160.00
गया 114.40114.400.00
मुजफ्फरपुर  114.47114.470.00
देवघर  104.95104.950.00
धनबाद  105.64105.27-0.37
जमशेदपुर 105.22105.19-0.03
रांची 105.93105.26-0.67
नई दिल्ली102.12102.120.00
कोलकाता113.47113.470.00
मुंबई111.18111.21+0.03
चेन्नई107.84107.88+0.04
गुरुग्राम 102.77102.69-0.08
बेंगलुरु110.89110.61-0.28
भोपाल114.65114.54-0.11

डीजल की कीमतों में कितना उतार-चढ़ाव आया?

डीजल की बात करें तो आज ज्यादातर बड़े शहरों में इसके दाम पूरी तरह स्थिर हैं. दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में डीजल के रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है. हालांकि, छोटे शहरों और राज्यों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है. बेंगलुरु में डीजल 26 पैसे, लखनऊ में 19 पैसे और रांची में 57 पैसे सस्ता हुआ है, जिससे स्थानीय कंज्यूमर्स को थोड़ी राहत मिली है. 

डीजल रेट टेबल:

शहरकल का भाव (₹/लीटर)आज का भाव (₹/लीटर)बदलाव (₹)
लखनऊ  95.5595.36-0.19
नोएडा 95.5695.560.00
पटना 99.7199.54-0.17
भागलपुर  100.08100.26+0.18
दरभंगा  100.11100.110.00
गया 100.35100.350.00
मुजफ्फरपुर 100.40100.400.00
देवघर  100.15100.150.00
धनबाद 100.79100.49-0.30
जमशेदपुर 100.42100.420.00
रांची  101.06100.49-0.57
नई दिल्ली95.2095.200.00
कोलकाता99.8299.820.00
मुंबई97.8397.830.00
चेन्नई99.6599.650.00
गुरुग्राम 95.4495.36-0.08
बेंगलुरु98.8098.54-0.26
भोपाल99.7499.64-0.10

ये भी पढ़ें: क्रूड ऑयल हुआ सस्ता, क्या आपके शहर में बदले 7 जून को पेट्रोल-डीजल के दाम?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >