तेल का खेल, कहीं बढ़ी आफत, तो कहीं मिली राहत, देखें 7 मई के पेट्रोल-डीजल रेट्स

Petrol Diesel Price Today 7 May 2026: 7 मई 2026 को यूपी, बिहार और झारखंड में पेट्रोल-डीजल के दाम बदल गए हैं. पटना में फ्यूल महंगा हुआ है, जबकि लखनऊ में राहत मिली है.

Petrol Diesel Price Today 7 May 2026: देश भर में आज यानी 7 मई को पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं. इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की हलचल और स्थानीय टैक्स के कारण उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के कई जिलों में कीमतों में बदलाव देखा गया है. जहां पटना और रांची में फ्यूल थोड़ा महंगा हुआ है, वहीं लखनऊ और धनबाद में जनता को मामूली राहत मिली है. 

क्या है आज पेट्रोल का नया भाव?

आज पेट्रोल की कीमतों में सबसे ज्यादा उछाल पटना में देखा गया है, जहां रेट 0.51 रुपये बढ़ गया है. लखनऊ में पेट्रोल 0.12 रुपये सस्ता हुआ है. वहीं, दिल्ली और मुंबई जैसे बड़े शहरों में आज भी कीमतें कल के स्तर पर ही टिकी हुई हैं. 

7 मई के पेट्रोल रेट्स:

शहरआज का रेट (7 May)कल का रेट (6 May)बदलाव
लखनऊ  ₹94.57₹94.69-0.12
नोएडा  ₹94.90₹94.88+0.02
पटना  ₹105.74₹105.23+0.51
गया ₹106.31₹106.28+0.03
मुजफ्फरपुर ₹106.19₹106.190.00
भागलपुर  ₹106.02₹106.21-0.19
रांची ₹98.20₹97.86+0.34
देवघर ₹97.60₹97.64-0.04
धनबाद  ₹97.82₹97.93-0.11
जमशेदपुर  ₹97.80₹97.800.00
नई दिल्ली₹94.77₹94.770.00
मुंबई₹103.50₹103.500.00
भोपाल₹106.35₹106.63-0.28
कोलकाता₹105.45₹105.41+0.04
बेंगलुरु₹102.96₹102.92+0.04
गुरुग्राम₹95.51₹95.65-0.14
चेन्नई₹100.90₹100.900.00

डीजल की कीमतों में कितनी हुई घट-बढ़?

डीजल के मामले में भी बिहार के शहरों में बढ़त देखी गई है. पटना में डीजल 0.48 रुपये महंगा होकर 91.97 रुपये पर पहुंच गया है. वहीं झारखंड के धनबाद में डीजल 0.12 रुपये सस्ता हुआ है. दिल्ली, मुंबई और चेन्नई में डीजल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं. 

7 मई के डीजल रेट्स:

शहरआज का रेट (7 May)कल का रेट (6 May)बदलाव
लखनऊ  ₹87.67₹87.81-0.14
नोएडा ₹88.01₹87.98+0.03
पटना ₹91.97₹91.49+0.48
गया ₹92.50₹92.48+0.02
मुजफ्फरपुर ₹92.37₹92.370.00
भागलपुर  ₹92.21₹92.39-0.18
रांची  ₹92.97₹92.62+0.35
देवघर ₹92.29₹92.34-0.05
धनबाद  ₹92.57₹92.69-0.12
जमशेदपुर  ₹92.55₹92.550.00
नई दिल्ली₹87.67₹87.670.00
मुंबई₹90.03₹90.030.00
भोपाल₹91.74₹91.99-0.25
कोलकाता₹92.02₹92.020.00
बेंगलुरु₹90.99₹90.990.00
गुरुग्राम₹87.97₹88.10-0.13
चेन्नई₹92.48₹92.480.00

ये भी पढ़ें: 6 मई का तेल अपडेट, कहीं गिरे दाम तो कहीं बढ़ गए भाव, देखें लिस्ट 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Soumya shahdeo

सौम्या शाहदेव प्रभात खबर डिजिटल में बिजनेस कंटेंट राइटर हैं. वह शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, टैक्स, सरकारी योजनाओं, बैंकिंग और रोजमर्रा की आर्थिक खबरों को सरल और सटीक भाषा में पाठकों तक पहुंचाती हैं. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो सीधे आम लोगों की जिंदगी और जेब पर असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >