अब लग्जरी कारों का सपना होगा सच, BMW और Mercedes पर टैक्स में भारी कटौती की तैयारी !

EU Trade Deal: भारत और यूरोपीय संघ के बीच ऐतिहासिक व्यापार समझौते के तहत लग्जरी कारों पर आयात शुल्क 110% से घटाकर 40% किया जा सकता है. इससे BMW और Mercedes जैसी गाड़ियां सस्ती होंगी. यह कदम भारतीय बाजार को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए खोलने और द्विपक्षीय व्यापार बढ़ाने के लिए उठाया गया है.

EU Trade Deal: भारत और यूरोपियन यूनियन (EU) के बीच एक बड़ा व्यापार समझौता (FTA) होने वाला है. खबर है कि भारत विदेशी कारों पर लगने वाले भारी-भरकम टैक्स को 110% से घटाकर सीधे 40% कर सकता है. अगर ऐसा हुआ, तो यह भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार के लिए एक ऐतिहासिक कदम होगा.

किन गाड़ियों को मिलेगा फायदा?

यह छूट हर कार पर नहीं मिलेगी. शुरुआती तौर पर यह उन्हीं कारों के लिए होगी जिनकी कीमत (Import Value) लगभग 16.3 लाख रुपये ($17,739) से ज्यादा होगी. यानी लग्जरी सेगमेंट की कारों पर इसका सीधा असर पड़ेगा. आगे चलकर यह टैक्स कम होते-होते 10% तक भी लाया जा सकता है.

दिग्गज कंपनियों की चांदी

इस फैसले से जर्मनी और यूरोप की बड़ी कंपनियों जैसे Volkswagen, Mercedes-Benz और BMW को सबसे ज्यादा फायदा होगा. ये कंपनियां काफी समय से मांग कर रही थीं कि भारत अपने ऊंचे टैक्स को कम करे ताकि वे अपनी गाड़ियां यहां के ग्राहकों तक सही दाम में पहुंचा सकें.

क्यों हो रहा है यह बदलाव?

भारत आमतौर पर अपनी घरेलू कंपनियों (जैसे Tata, Mahindra) को बचाने के लिए विदेशी सामान पर ज्यादा टैक्स लगाता है. लेकिन अब दुनिया के बदलते आर्थिक हालातों और यूरोप के साथ मजबूत रिश्तों की जरूरत को देखते हुए भारत यह बड़ा कदम उठा रहा है.

यह घोषणा ऐसे समय में हो सकती है जब यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर आए हुए हैं. मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी मुलाकात के बाद इस डील पर मुहर लग सकती है.

सिर्फ कारें ही नहीं, और भी बहुत कुछ

इस समझौते में केवल कारों की बात नहीं है, बल्कि कुछ और अहम चीजें भी शामिल हो सकती हैं.
डिफेंस पार्टनरशिप: भारत और यूरोप के बीच रक्षा क्षेत्र में नई साझेदारी.
प्रोफेशनल्स के लिए मौका: भारतीय प्रोफेशनल्स (IT, डॉक्टर्स आदि) के लिए यूरोप जाकर काम करना आसान हो सकता है.

Also Read: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर और सैलरी बढ़ाने का नया फॉर्मूला पेश

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >