कल बैंक खुले रहेंगे या बंद? 20 से 27 सितंबर के बीच कई राज्यों में 4-4 दिन की छुट्टियां, देखें पूरी लिस्ट

सितंबर के आखिरी दिनों में बैंक जाने की सोच रहे हैं? 19 से 27 सितंबर तक बैंक छुट्टियों की पूरी जानकारी पाएं. जानें किस दिन, कहां बैंक बंद रहेंगे और कब खुलेंगे, ताकि आपका कोई काम न रुके.

सितंबर के आखिरी दिनों में बैंक जाने वाले ग्राहकों के लिए छुट्टियों की तारीख जानना जरूरी है. 19 सितंबर 2026 को बैंक खुले रहेंगे, क्योंकि यह महीने का तीसरा शनिवार है. बैंक आमतौर पर दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. इसके बाद 20 सितंबर को रविवार होने के कारण देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

20 से 27 सितंबर के बीच कई राज्यों में 4-4 दिन की छुट्टियां

20 से 27 सितंबर के बीच बैंक की छुट्टियां राज्य के हिसाब से अलग-अलग रहेंगी. 21 सितंबर को असम में श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव और केरल में श्री नारायण गुरु समाधि दिवस के कारण बैंक बंद रहेंगे. 22 सितंबर को झारखंड में करमा पूजा के अवसर पर बैंक अवकाश रहेगा, जबकि 23 सितंबर को जम्मू-कश्मीर में महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिन पर बैंक बंद रहेंगे. वहीं, 25 सितंबर को सिक्किम में इंद्रजात्रा की छुट्टी है. इसके अलावा 26 सितंबर को चौथा शनिवार और 27 सितंबर को रविवार होने के कारण बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

ये भी पढ़ें: सितंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक, जरूरी काम है तो पहले देख लें पूरी लिस्ट

20 से 27 सितंबर तक कब और कहां बैंक बंद?

तारीखदिनबैंक छुट्टीकहां
20 सितंबररविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
21 सितंबरसोमवारश्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव / श्री नारायण गुरु समाधि दिवसअसम, केरल
22 सितंबरमंगलवारकरमा पूजाझारखंड
23 सितंबरबुधवारमहाराजा हरि सिंह जी का जन्मदिनजम्मू-कश्मीर
25 सितंबरशुक्रवारइंद्रजात्रासिक्किम
26 सितंबरशनिवारचौथा शनिवारपूरे देश में
27 सितंबररविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार गुप्ता

दीपक कुमार गुप्ता 'प्रभात खबर डिजिटल' में कंटेंट राइटर हैं. इससे पहले वे 'ईटीवी भारत' में करीब ढाई साल तक कार्यरत रहे. इन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. 2021 से वे पत्रकारिता से जुड़े हैं और इस दौरान 'न्यूज प्लस', 'अंतर्कथा विजन न्यूज' और 'पब्लिक ऐप' के साथ भी काम कर चुके हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >