सोना फिर हुआ महंगा: 1.48 लाख के पार पहुंची 10 ग्राम की कीमत, चांदी में भी ₹3,215 का उछाल

Gold-Silver Price: मंगलवार को सराफा बाजार में सोने के दाम ₹1,283 और चांदी के ₹3,215 बढ़ गए. साल 2026 में अब तक सोना ₹14,696 महंगा हो चुका है. हालांकि, जनवरी में बने अपने ऑलटाइम हाई के मुकाबले सोना अभी भी करीब ₹11,000 सस्ता मिल रहा है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, वैश्विक अस्थिरता और ट्रांसपोर्टेशन खर्च की वजह से अलग-अलग शहरों में कीमतों में अंतर देखा जा रहा है.

Gold-Silver Price: मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. 24 कैरेट सोना 1,283 रुपये महंगा होकर 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. वहीं, चांदी की चमक भी बढ़ गई है और यह 2.31 लाख रुपये प्रति किलो के स्तर को छू चुकी है.

साल 2026 का सफर: उतार-चढ़ाव का दौर

इस साल सोने की कीमतों ने निवेशकों को खूब चौंकाया है.

  • शुरुआत: 31 दिसंबर 2025 को सोना 1.33 लाख रुपये पर था.
  • ऑलटाइम हाई: 29 जनवरी को सोना 1.76 लाख और चांदी 3.86 लाख रुपये के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई थी.
  • युद्ध का असर: 28 फरवरी को अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच तनाव शुरू होने के बाद कीमतों में गिरावट आई थी, लेकिन अब ये फिर से संभल रही हैं.

आपके शहर में रेट अलग क्यों होता है?

अक्सर लोग पूछते हैं कि हर शहर में सोने का भाव अलग क्यों है? इसके मुख्य कारण हैं:

  • सुरक्षा और ट्रांसपोर्ट: सोना एक शहर से दूसरे शहर ले जाने में बीमा और सुरक्षा का खर्च जुड़ता है.
  • स्थानीय मांग: दक्षिण भारत में देश की 40% खपत होती है, वहां के ज्वेलर्स एसोसिएशन स्थानीय मांग के आधार पर रेट तय करते हैं.
  • पुराना स्टॉक: ज्वेलर्स ने किस रेट पर सोना खरीदा था, वह भी ग्राहकों के लिए कीमत तय करने में बड़ी भूमिका निभाता है.
धातुआज का भावबढ़ोत्तरी (आज)साल 2026 में कुल बढ़त
सोना (24K/10g)₹1,48,000₹1,283₹14,696
चांदी (1 किलो)₹2,31,000₹3,215₹608

Also Read :सेंट्रम की रिपोर्ट का दावा, जुलाई 2026 से 15% महंगे होंगे मोबाइल रिचार्ज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले तीन वर्षों से प्रभात खबर में डिजिटल जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। वे बिजनेस और अर्थव्यवस्था से जुड़ी खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं। शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, MSME, कृषि और इंडस्ट्री जैसे विषयों पर उनकी अच्छी पकड़ है। वे रिसर्च के साथ ऐसी खबरें और एक्सप्लेनर तैयार करते हैं, जिन्हें आम लोग भी आसानी से समझ सकें। इसके अलावा यूटिलिटी न्यूज और सक्सेस स्टोरीज लिखने में भी उनकी खास रुचि है।

पत्रकारिता अनुभव

अभिषेक ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से की है, जिसे पत्रकारिता की दुनिया में 'दादा माखनलाल की बगिया' भी कहा जाता है।

करियर की शुरुआत उन्होंने राजस्थान पत्रिका के साथ की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को करीब से समझा। इसके बाद वे प्रभात खबर से जुड़े और पिछले तीन वर्षों से डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में काम कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने बिजनेस, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग, बजट, सरकारी योजनाएं, कृषि, MSME और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम विषयों पर रिपोर्टिंग और रिसर्च आधारित लेख लिखे हैं। इसके अलावा वे वीडियो स्क्रिप्टिंग, एक्सप्लेनर स्टोरी, डेटा स्टोरी और डिजिटल कंटेंट पर भी लगातार काम करते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि जटिल आर्थिक और वित्तीय विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों और दर्शकों तक पहुंचाया जाए।

शिक्षा

अभिषेक पाण्डेय ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता एवं जनसंचार की पढ़ाई की है। यहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, न्यूज़ राइटिंग, वीडियो प्रोडक्शन और मल्टीमीडिया जर्नलिज्म की बारीकियां सीखीं, जिनका इस्तेमाल वे आज अपनी पत्रकारिता में कर रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >