छोटे शहरों का सफर होगा आसान, FLY91 को मिलेंगे 40 नए ATR 72-600 विमान

देश के छोटे और कम हवाई कनेक्टिविटी वाले शहरों तक अपनी पहुंच बढ़ाने पर क्षेत्रीय एयरलाइन FLY91 काम कर रही है. इसके लिए एयरलाइन ने 40 नए ATR 72-600 टर्बोप्रॉप विमानों का ऑर्डर दिया है. FLY91 के संस्थापक और CEO मनोज चाको के अनुसार, नए विमानों की डिलीवरी 2027 के आखिर से शुरू होगी. कंपनी को उम्मीद है कि 2032 तक सभी 40 विमान उसके बेड़े में शामिल हो जाएंगे.

क्षेत्रीय एयरलाइन FLY91 अपने बेड़े का बड़ा विस्तार करने जा रही है. एयरलाइन ने 40 ATR 72-600 टर्बोप्रॉप विमानों का ऑर्डर दिया है. FLY91 के संस्थापक और CEO मनोज चाको के मुताबिक, नए विमानों की डिलीवरी 2027 के आखिर से शुरू होगी और एयरलाइन को 2032 तक सभी 40 विमान मिलने की उम्मीद है.

5 साल में पूरी होगी विमानों की डिलीवरी

नए ATR 72-600 विमानों की डिलीवरी 2027 के अंत से शुरू होने की उम्मीद है. यह प्रक्रिया करीब पांच साल चलेगी. यानी 2032 तक FLY91 के बेड़े में सभी 40 नए विमान शामिल हो सकते हैं. यह हाल के समय में ATR विमानों की श्रेणी के बड़े ऑर्डरों में से एक बताया जा रहा है.

छोटे शहरों को जोड़ने पर FLY91 का फोकस

FLY91 का ध्यान भारत के छोटे शहरों और कस्बों तक हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने पर है. एयरलाइन खास तौर पर उन हवाई अड्डों पर सेवाएं बढ़ाना चाहती है, जहां बड़े विमान आसानी से नहीं जा सकते. मनोज चाको ने कहा कि भारत में ऐसे करीब 100 हवाई अड्डे हैं, जहां बड़े विमानों का संचालन संभव नहीं है.

1 अरब डॉलर से ज्यादा हो सकता है ऑर्डर का मूल्य

क्षेत्रीय विमानन कंपनी फ्लाई91 के चेयरमैन हर्ष राघवन के मुताबिक, इस ऑर्डर की कीमत करीब एक अरब डॉलर है. इससे एयरलाइन को छोटे शहरों तक अपनी सेवाएं और नेटवर्क बढ़ाने में मदद मिलेगी.

अभी छोटे बेड़े के साथ उड़ान भर रही FLY91

फिलहाल FLY91 ATR-72 विमानों के छोटे बेड़े का संचालन करती है. एयरलाइन सरकार की उड़ान क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना के तहत आने वाले कई हवाई अड्डों को जोड़ रही है. नए 40 विमानों के शामिल होने के बाद FLY91 का बेड़ा मौजूदा स्तर से दोगुने से भी ज्यादा हो सकता है और छोटे शहरों में इसकी मौजूदगी काफी बढ़ने की उम्मीद है.

Also Read: 30 हजार लोन लेकर शुरू किया ठेला, आज 25 लाख रुपये महीने का टर्नओवर, जानें भोपाल के अभिषेक की कहानी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रीतीश सहाय

12 वर्षों से टीवी पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में सेवाएं दे रहा हूं. रांची विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग से पढ़ाई की है. राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय विषयों के साथ-साथ विज्ञान और ब्रह्मांड विषयों पर रुचि है. बीते छह वर्षों से प्रभात खबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में काम करने के बाद डिजिटल जर्नलिज्म का अनुभव काफी अच्छा रहा है.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >