पिछले पांच दिनों से डॉलर की हेकड़ी निकाल रहा रुपया, बढ़त के साथ हुआ बंद

Dollar vs Rupees: रुपया लगातार पांचवें दिन मजबूत बना हुआ है और वैश्विक दबावों के बावजूद डॉलर के मुकाबले मजबूती बनाए हुए है. शेयर बाजार और विदेशी निवेश के रुझान रुपये की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.

Dollar vs Rupees: भारतीय मुद्रा रुपया पिछले पांच दिनों से अमेरिकी मुद्रा डॉलर की जमकर हेकड़ी निकाल रहा है. भारतीय रुपया लगातार मजबूती दिखा रहा है और गुरुवार को 1 पैसे की बढ़त के साथ 86.36 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ. घरेलू शेयर बाजार में मजबूती और विदेशी प्रवाह के चलते रुपये ने मजबूती बरकरार रखी.

विदेशी निवेश और बॉन्ड मार्केट का मिला सपोर्ट

  • विदेशी बॉन्ड बाजार में निवेश से रुपये को समर्थन मिल रहा है.
  • फेडरल रिजर्व प्रमुख जेरोम पावेल के बयान से डॉलर इंडेक्स को मजबूती मिली, जिससे रुपये पर असर पड़ा.
  • एफआईआई की बिकवाली जारी, लेकिन रुपये ने लचीलापन बनाए रखा।

रुपया पांचवें दिन मजबूत

पिछले 5 कारोबारी सत्रों में भारतीय मुद्रा 87 पैसे मजबूत हुई है. गुरुवार को 86.20 रुपये का उच्चतम स्तर और 86.41 रुपये का न्यूनतम स्तर को छुआ.

डॉलर इंडेक्स और क्रूड ऑयल का असर

  • अमेरिकी डॉलर इंडेक्स 0.46% बढ़कर 103.90 पर पहुंचा.
  • अंतरराष्ट्रीय ब्रेंट क्रूड 0.10% बढ़कर 70.85 डॉलर प्रति बैरल हो गया.

शेयर बाजार में जोरदार तेजी

  • बीएसई सेंसेक्स 899.01 अंकों की बढ़त के साथ 76,348.06 पर बंद.
  • निफ्टी 283.05 अंकों की तेजी के साथ 23,190.65 के स्तर पर पहुंचा.

इसे भी पढ़ें: छोटी बचत से मोटी कमाई! मात्र 250 रुपये में मालामाल कर देगा ये छोटी एसआईपी

एफआईआई की बिकवाली, लेकिन रुपये ने दिखाई मजबूती

विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने 1,096.50 करोड़ रुपये के शेयर बेचे, लेकिन रुपये पर खास असर नहीं पड़ा. विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पावेल ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यदि मुद्रास्फीति स्थिर बनी रहती है, तो अमेरिकी केंद्रीय बैंक दरें ऊंची रखने के लिए तैयार है. सतर्क रुख से पता चलता है कि दरों में कटौती की संभावना तो है, लेकिन यह आंकड़ों पर निर्भर रहेगा.

इसे भी पढ़ें: डायरेक्ट टैक्स वसूलने में आयकर विभाग की फुल रही हैं सांसें, पार्लियामेंटरी कमेटी के सामने रोया दुखड़ा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >