Cyber Fraud: BTS के इस स्टार के साथ हुआ फ्रॉड, कहीं आप तो नहीं आ रहे हैं इसकी चपेट में? जानें बचाव के तरीके

Cyber Fraud: 6 जनवरी, 2024 को हैकर ने जुंगकुक के नाम से तीन अलग-अलग सिक्योरिटी अकाउंट बनाए थे. इन फर्जी अकाउंट्स के जरिए, हैकर ने बिना सहमति के 33,500 HYBE शेयर ट्रांसफर कर लिए.

Cyber Fraud: K-Pop ग्रुप BTS के स्टार Jungkook हाल ही में एक साइबर फ्रॉड बड़े का शिकार हुए. हालांकि, उनकी टीम द्वारा उठाए गए कानूनी कदमों के बाद, उन्हें न्याय मिला और उनके शेयर उन्हें वापस सौंप दिए गए.

क्या है पूरा मामला?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछले साल एक अज्ञात हैकर ने अवैध रूप से जुंगकुक के नाम पर HYBE कंपनी के लगभग 8.4 बिलियन वॉन (लगभग $5.7 मिलियन) के शेयर ट्रांसफर कर लिए थे. यह घटना तब हुई जब जुंगकुक अपनी सैन्य सेवा में व्यस्त थे.

कैसे हुआ धोखाधड़ी का खुलासा?

जांच में पता चला कि 6 जनवरी, 2024 को हैकर ने जुंगकुक के नाम से तीन अलग-अलग सिक्योरिटी अकाउंट बनाए थे. इन फर्जी अकाउंट्स के जरिए, हैकर ने बिना सहमति के 33,500 HYBE शेयर ट्रांसफर कर लिए.इनमें से 500 शेयर को किसी तीसरे पक्ष को बेच दिया गया और शेष 33,000 शेयरों का मूल्य करीब 8.316 बिलियन वॉन था.

 Jungkook को मिला न्याय

फरवरी 2024 में, जुंगकुक की कानूनी टीम ने इस मामले में कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. सियोल वेस्टर्न डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया और उनके शेयर उन्हें वापस कर दिए गए. इस घटना के बाद, HYBE के लेबल बिगहिट म्यूजिक ने एक आधिकारिक बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वे अपने कलाकारों की सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाते रहेंगे.

ऐसा धोखाधड़ी से बचने के लिए क्या करें?

इस तरह के वित्तीय फ्रॉड से बचने के लिए कुछ महत्वपूर्ण सावधानियां बरतनी चाहिए

  • सिक्योरिटी अलर्ट सक्रिय करें: अपने बैंक और निवेश खातों के लिए सुरक्षा अलर्ट ऑन रखें ताकि कोई संदिग्ध गतिविधि होने पर आपको तुरंत सूचना मिले.
  • द्वि-स्तरीय सत्यापन (2FA) का उपयोग करें: अपने अकाउंट को सुरक्षित रखने के लिए 2-स्टेप वेरिफिकेशन लगाएं.
  • अज्ञात लिंक और ईमेल से बचें: अनजान ईमेल, लिंक या कॉल पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें.
  • नियमित रूप से पासवर्ड बदलें: अपने बैंक और निवेश खातों का पासवर्ड समय-समय पर बदलते रहें.
  • वित्तीय गतिविधियों की निगरानी करें: अपने बैंक और निवेश खातों की स्टेटमेंट नियमित रूप से चेक करें.

Also Read: झारखंड में आज क्या होगा खास, कौन सी घटनाएं रहेंगी चर्चा में, देखें फेसबुक लाइव पर

Also Read: चीन का माल होगा महंगा, मोदी सरकार ने लगाई लगाम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Abhishek Pandey

अभिषेक पाण्डेय पिछले 2 वर्षों से प्रभात खबर (Prabhat Khabar) में डिजिटल जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता के प्रतिष्ठित संस्थान 'दादा माखनलाल की बगिया' यानी माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल (MCU) से मीडिया की बारीकियां सीखीं और अपनी शैक्षणिक योग्यता पूरी की है। अभिषेक को वित्तीय जगत (Financial Sector) और बाजार की गहरी समझ है। वे नियमित रूप से स्टॉक मार्केट (Stock Market), पर्सनल फाइनेंस, बजट और बैंकिंग जैसे जटिल विषयों पर गहन शोध के साथ विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं। इसके अतिरिक्त, इंडस्ट्री न्यूज, MSME सेक्टर, एग्रीकल्चर (कृषि) और केंद्र व राज्य सरकार की सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana) का प्रभावी विश्लेषण उनके लेखन के मुख्य क्षेत्र हैं। आम जनमानस से जुड़ी यूटिलिटी (Utility) खबरों और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज को पाठकों तक पहुँचाने में उनकी विशेष रुचि है। तथ्यों की सटीकता और सरल भाषा अभिषेक के लेखन की पहचान है, जिसका उद्देश्य पाठकों को हर महत्वपूर्ण बदलाव के प्रति जागरूक और सशक्त बनाना है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >