Good News: अगले साल आपकी जमकर सैलरी बढ़ा सकती हैं कंपनियां, देखें कितनी होगी बढ़ोतरी

Salary Hike News: भारतीय कंपनियां कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने से परेशान नजर आ रही हैं. यही वजह है कि कर्मचारियों के बड़ी संख्या में एक नौकरी छोड़कर दूसरी नौकरी ज्वाइन करने को देखते हुए भारत में कंपनियां 2023 में 10.4 प्रतिशत वेतन बढ़ा सकती हैं.

Salary Hike In 2023: कोविड महामारी के बाद जहां एक तरफ कमोबेस मंदी का असर नजर आ रहा है और छंटनियों का दौर चालू है, वहीं दूसरी तरफ भारतीय कंपनियां कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने से परेशान नजर आ रही हैं. यही वजह है कि कर्मचारियों के बड़ी संख्या में एक नौकरी छोड़कर दूसरी नौकरी ज्वाइन करने को देखते हुए भारत में कंपनियां 2023 में 10.4 प्रतिशत वेतन बढ़ा सकती हैं.

देश में कंपनियां अपने कारोबार में मजबूत प्रदर्शन की उम्मीद के बीच वर्ष 2023 में कर्मचारियों के वेतन में 10.4 प्रतिशत की वृद्धि कर सकती हैं. वैश्विक पेशेवर सेवा कंपनी एओएन पीएलसी के भारत में वेतन वृद्धि के ताजा सर्वेक्षण के अनुसार वेतन में 2023 के दौरान 10.4 प्रतिशत की वृद्धि होने की उम्मीद है.

Also Read: 7th Pay Commission : DA Hike से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, पढ़ें पूरी खबर

यह आंकड़ा फरवरी के वेतन में 9.9 प्रतिशत की वृद्धि के अनुमान से अधिक है. वहीं, 2022 के दौरान वेतन में 10.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी. अध्ययन के तहत देश में 40 से अधिक उद्योगों की 1,300 कंपनियों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया है. इसमें कहा गया कि 2022 की पहली छमाही में नौकरी छोड़ने की दर 20.3 प्रतिशत के उच्च स्तर पर रही. इसलिए कंपनियों पर वेतन में वृद्धि का दबाव है.

यह दर वर्ष 2021 में 21 प्रतिशत के मुकाबले कम है. सर्वेक्षण के अनुसार, यह प्रवृत्ति अगले कुछ महीने जारी रहने की संभावना है. भारत में एओन में ह्यूमन कैपिटल सॉल्यूशंस भागीदार आर चौधरी ने कहा, वैश्विक चुनौतियों और उच्च घरेलू मुद्रास्फीति के बावजूद 2023 में भारत में अनुमानित वेतन वृद्धि दहाई अंकों में होगी. (इनपुट : भाषा)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >