UPI ATM Cash Withdrawal: आज के डिजिटल दौर में हम लगभग हर काम फोन से कर लेते हैं. शॉपिंग हो या बिजली का बिल, सब कुछ ऑनलाइन हो रहा है. लेकिन कभी-कभी हमें कैश की जरूरत पड़ ही जाती है. ऐसे में अगर आप अपना वॉलेट या एटीएम कार्ड घर भूल गए हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप अपने स्मार्टफोन में मौजूद UPI के जरिए भी एटीएम से पैसे निकाल सकते हैं.
क्या है यह नई सुविधा?
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के निर्देशानुसार, अब बैंक अपने एटीएम में कार्डलेस कैश विड्रॉल की सुविधा दे रहे हैं. इसका मतलब है कि आपको मशीन में कार्ड डालने की जरूरत नहीं है. यह तरीका न सिर्फ आसान है बल्कि सुरक्षित भी है, क्योंकि इसमें कार्ड क्लोनिंग या पिन चोरी होने का डर कम रहता है. SBI, HDFC, ICICI और PNB जैसे बड़े बैंक यह सर्विस पहले ही शुरू कर चुके हैं.
कितना पैसा निकाल सकते हैं
UPI के जरिए कैश निकालने के लिए कुछ नियम तय किए गए हैं:
- एक बार में आप अधिकतम 10,000 रुपये निकाल सकते हैं.
- फिलहाल इसकी डेली लिमिट 20,000 रुपये तक रखी गई है.
- इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपके फोन में एक एक्टिव UPI ऐप और इंटरनेट कनेक्शन होना अनिवार्य है.
ATM से बिना कार्ड पैसे निकालने का स्टेप-बाय-स्टेप तरीका
अगर आप पहली बार इस सुविधा का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले किसी ऐसे एटीएम पर जाएं जहां UPI Cash Withdrawal की सुविधा दिख रही हो.
- मशीन की स्क्रीन पर UPI Cash Withdrawal के बटन पर क्लिक करें.
- आपको जितने पैसे निकालने हैं वह राशि दर्ज करें.
- स्क्रीन पर एक QR कोड दिखाई देगा. अपने मोबाइल में कोई भी UPI ऐप खोलें और इस कोड को स्कैन करें.
- अपना बैंक अकाउंट चुनें और मोबाइल ऐप में अपना UPI PIN डालें.
- जैसे ही ट्रांजैक्शन वेरिफाई होगा, एटीएम मशीन से पैसे बाहर आ जाएंगे.
कार्डलेस विड्रॉल के बड़े फायदे
- अब कार्ड खोने की चिंता खत्म.
- फिजिकल कार्ड का इस्तेमाल न होने से कार्ड स्किमिंग जैसी धोखाधड़ी से बचाव होता है.
- अगर आप कहीं बाहर हैं और कार्ड पास नहीं है, तो भी आपका काम नहीं रुकेगा.
Also Read: बिरयानी के नाम पर 7,00,00,00,00,000 रुपये की टैक्स चोरी, सामने आया ‘बिरयानी टैक्स स्कैम
